फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ujjain Shahi Masjid Row: Waqf Board Chief Patel Replies to Owaisi, Says ‘Stop Provoking People’

उज्जैन ‘शाही मस्जिद नहीं हट रही...’  वक्फ बोर्ड अध्यक्ष पटेल का ओवैसी को जवाब, बोले- लोगों को भड़काना बंद करें

Mon, 28 Sep 2026 03:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 28 Sep 2026 03:17 PM IST
सार

उज्जैन की शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने को लेकर जारी विवाद के बीच मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर जवाब दिया है। पटेल ने कहा कि मस्जिद नहीं हटाई जा रही, बल्कि चौड़ीकरण की जद में आया हिस्सा समाज और मस्जिद कमेटी खुद हटा रही है।
 

विज्ञापन
Ujjain Shahi Masjid Row: Waqf Board Chief Patel Replies to Owaisi, Says ‘Stop Provoking People’
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन की शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने को लेकर बढ़े विवाद के बीच मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शाही मस्जिद को न तो शहीद किया जा रहा है और न ही विस्थापित किया जा रहा है। सिंहस्थ 2028 के लिए हो रहे सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मस्जिद के हिस्से को मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटी के लोग खुद हटा रहे हैं। सनवर पटेल ने कहा कि प्रशासन और मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों के बीच बैठक में यह तय हुआ था कि मस्जिद का प्रभावित हिस्सा प्रशासन नहीं हटाएगा। समाज के लोग खुद ही उसे हटाएंगे। उनके मुताबिक इसी फैसले के तहत मस्जिद के उस हिस्से को हटाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी, नौकरी लगवाने झांसा देने का आरोप, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


‘समाज को भड़काने की कोशिश न करें’
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग मामले को लेकर लोगों को भ्रमित और भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि समाज के लोगों को भड़काने के बजाय प्रशासन और समाज के वरिष्ठ लोगों के बीच बनी सहमति का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि जो निर्णय बैठक में हुआ है, उसी के अनुसार कार्रवाई हो रही है और उतना ही हिस्सा हटाया जाएगा जितना सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: एमपी नगर डीबी मॉल के सामने करंट वाले खंभे ने ली भाजपा युवा मोर्चा नेता की जान, पत्नी भी आई चपेट में

ओवैसी के वक्फ कानून वाले बयान पर भी जवाब
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से मामले को वक्फ संशोधन कानून से जोड़ने पर भी सनवर पटेल ने प्रतिक्रिया दी। ओवैसी ने उज्जैन में लोगों के विरोध को ‘गांधीवादी तरीके’ का प्रदर्शन बताते हुए कहा था कि उन्होंने संसद में वक्फ संशोधन कानून को लेकर जो आशंका जताई थी, वह ऐसे मामलों से सही साबित हो रही है। इसके जवाब में पटेल ने कहा कि उज्जैन की शाही मस्जिद हटाई नहीं जा रही है और इस मामले को वक्फ कानून से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने ओवैसी से लोगों को नहीं भड़काने और वक्फ कानून को इस मामले में बीच में नहीं लाने की अपील की। पटेल के मुताबिक मस्जिद कमेटी और पंच मोचियान समाज की ओर से मामले को लेकर न्यायालय का रुख भी किया गया था। उनका कहना है कि बाद में शहर और समाज के हित को देखते हुए मस्जिद के चौड़ीकरण की जद में आने वाले हिस्से को हटाने पर सहमति बनी। 

ये भी पढ़ें-  बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: आज खुले रहेंगे सभी बैंक, 3 दिन की हड़ताल टली; आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

‘बाहर से आकर भड़काने वालों पर कानून अपना काम करेगा’
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने बाहर से आकर लोगों को भड़काने और गलत जानकारी फैलाने वालों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बचना चाहिए, अन्यथा कानून अपना काम करेगा। यह विवाद सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण से जुड़ा है। प्रशासन के अनुसार मस्जिद का एक हिस्सा प्रस्तावित सड़क की जद में आ रहा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने सितंबर में मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने से जुड़ी याचिकाएं खारिज कर प्रशासन को कार्रवाई की अनुमति दी थी। हालांकि सोमवार को मौके पर विरोध के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पथराव और आंसू गैस के इस्तेमाल की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में सनवर पटेल का यह बयान विवाद के बीच प्रशासन और मुस्लिम समाज के एक हिस्से के बीच बनी सहमति को सामने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed