फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fake IAS Trupti Singh Case: Complainant Rohit Named Accused, FIR Filed Over Job Fraud Allegation

फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी, नौकरी लगवाने झांसा देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Mon, 28 Sep 2026 11:34 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 28 Sep 2026 11:34 AM IST
सार

फर्जी आईएएस बनकर ठगी के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता रोहित लिल्हारे को भी आरोपी बनाया है। पुलिस का दावा है कि तृप्ति के कहने पर रोहित ने एक युवती को नौकरी और जॉइनिंग की प्रक्रिया को लेकर भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन
Fake IAS Trupti Singh Case: Complainant Rohit Named Accused, FIR Filed Over Job Fraud Allegation
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी आईएएस बनकर ठगी के आरोपों में घिरी तृप्ति सिंह के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। जिस रोहित लिल्हारे ने तृप्ति के खिलाफ सबसे पहले शिकायत दर्ज कराई थी, अब बागसेवनिया पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक रोहित ने तृप्ति के कहने पर एक युवती से फोन पर बातचीत की थी। बातचीत में युवती को नौकरी लगने और जॉइनिंग से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर भरोसा दिलाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार रोहित ने युवती से कहा था कि जॉइनिंग और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी और सिर्फ मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) से सत्यापन बाकी है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल की जांच के बाद रोहित की भूमिका को संदिग्ध माना और उसे मामले में आरोपी बनाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एसआईआर विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, सीएम मोहन बोले- राहुल गांधी देश से माफी मांगें
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किए  बयान 
पुलिस ने  रोहित के बयान दर्ज किए। अब जांच में उसके तृप्ति के साथ संपर्क, संबंधित युवती से हुई बातचीत और बैंक खातों में हुए लेन-देन को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि तृप्ति और रोहित के बीच किस तरह की बातचीत होती थी और नौकरी से जुड़े दावों में उसकी भूमिका क्या थी। जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि तृप्ति ने विधानसभा परिसर में युवतियों के साथ बनाए गए कुछ वीडियो रोहित को भेजे थे। इन वीडियो के जरिए नौकरी लगवाने की बात कहे जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल: एमपी नगर डीबी मॉल के सामने करंट वाले खंभे ने ली भाजपा युवा मोर्चा नेता की जान, पत्नी भी आई चपेट में


40 लाख रुपये देने की बात भी जांच में
पुलिस के मुताबिक रोहित ने तृप्ति को करीब 40 लाख रुपये दिए थे। हालांकि इस रकम के लेन-देन और उसकी पूरी भूमिका की अभी जांच की जा रही है। खास बात यह है कि रोहित ही तृप्ति के खिलाफ पहला मामला दर्ज कराने वाला शिकायतकर्ता था। इस मामले में तृप्ति के भाई सुधांशु सिंह, प्रखर सिंह और ड्राइवर भूपेंद्र बैरागी को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने सितंबर के पहले सप्ताह में तीनों को गिरफ्तार किया था। तृप्ति और अन्य आरोपियों के खिलाफ अशोकनगर कोतवाली में भी प्रकरण दर्ज है। 

ये भी पढ़ें- बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: आज खुले रहेंगे सभी बैंक, 3 दिन की हड़ताल टली; आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख लेने का आरोप
मामले में ख्याति नाम की युवती ने तृप्ति पर खुद को पर्यटन विभाग की अतिरिक्त संचालक बताकर नौकरी दिलाने का भरोसा देने और इसके बदले डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसी मामले की जांच के दौरान सामने आए मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल ने पुलिस को रोहित की भूमिका तक पहुंचाया।

सीडीआर और बैंक रिकॉर्ड से जांच आगे बढ़ा रही पुलिस
पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल नंबर और बैंक खातों के लेन-देन के जरिए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किस-किस से संपर्क किया गया, किसने किससे बातचीत की और पैसों का लेन-देन किन खातों के माध्यम से हुआ। रोहित को आरोपी बनाए जाने के बाद मामले में आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही प्रत्येक आरोपी की भूमिका और पूरे नेटवर्क की तस्वीर स्पष्ट होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed