फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ujjain Mahakal Lok: Sajjan Verma said – Minister Bhupendra Singh accepted the gift of Mahakal Lok Congress gov

Ujjain Mahakal Lok: सज्जन वर्मा बोले- मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्वीकार किया महाकाल लोक कांग्रेस सरकार की देन

Wed, 31 May 2023 02:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 31 May 2023 02:08 PM IST
सार

विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि महाकाल लोक कांग्रेस सरकार की देन है। वहीं, मोर्चा प्रकोष्ठों की प्रभारी शोभा ओझा ने कहा कि पूरे काम में 80 प्रतिशत भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचार में भाजपा ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। 
 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal Lok: Sajjan Verma said – Minister Bhupendra Singh accepted the gift of Mahakal Lok Congress gov
सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन महाकाल लोक में तेज आंधी और तूफान से मूर्तियां खंडित होने के आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि महाकाल लोक कांग्रेस सरकार की देन है। वहीं, मोर्चा प्रकोष्ठों की प्रभारी शोभा ओझा ने कहा कि पूरे काम में 80 प्रतिशत भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचार में भाजपा ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


विधायक सज्जन सिंह वर्मा और मोर्चा प्रकोष्ठों की प्रभारी शोभा ओझा ने बुधवार को संयुक्त प्रेसवार्ता का संबोधित किया। इसमें पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हम पर जो आरोप लगाया था आज उन का जवाब सभी सुबूतों के आधार पर दे रहा हूं। कल भूपेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि महाकाल लोक कांग्रेस सरकार की देन है। अभी तक मोदी जी झूठ बोल रहे थे। 
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि महाकाल मंदिर विकास के लिए भाजपा ने 97 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की थी, लेकिन हमारी सरकार में कमलनाथ जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का धर्म स्थान बनाना है। तो ज्यादा राशि चाहिए होगी। तब कमलनाथ जी ने 300 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। भाजपा ने 97 करोड़ का टेंडर निकाला था। उस समय खेल हुआ था। वर्मा ने कहा कि टेंडर में 10 प्रतिशत की राशि को बढ़ाया जा सकता था। लेकिन भूपेंद्र सिंह ने टेंडर की राशि में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी, जबकि प्रावधान केवल 10 प्रतिशत का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि निर्माण करने वाली तीनों कंपनी गुजरात की है। जल्दबाजी में शिवराज जी ने घटिया मूर्तियां का निर्माण करवाया। मूर्ति निर्माण में चीन की नेट का उपयोग किया गया। घटिया स्टील का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में साफ है कि खंडित मूर्ति का उपयोग पूजन में नहीं होता है। लेकिन ठेकेदार उन्हीं मूर्तियों को सही करवा रहा है। वर्मा ने कहा कि मैं भूपेंद्र सिंह को चैलेंज करता हूं कि वह आ जाए। मैं सभी प्रमाण उन्हें देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि क्वालिटी की जांच के लिए लैब स्थापित नहीं की गई। जबकि टेंडर में साफ था कि लैब स्थापित की जाएगी। 
  
भ्रष्टाचार में भाजपा ने भगवान को भी नहीं छोड़ा   
वहीं, मोर्चा प्रकोष्ठों की प्रभारी शोभा ओझा ने कहा कि कल कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने बारीकी से मूर्तियों के गिरने की जगह और मूर्तियों का अवलोकन किया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि 80 प्रतिशत से ज्यादा भ्रष्टाचार किया गया है। 3 लाख से ज्यादा कीमत किसी मूर्ति की नहीं है। भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा भगवान को भी नहीं छोड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed