{"_id":"68c3fca9f87a9fed6009856a","slug":"two-women-were-cheated-of-rs-475-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-in-bhopal-aiims-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3396417-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर महिलाओं ने कई लोगों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर महिलाओं ने कई लोगों को बनाया शिकार
Fri, 12 Sep 2025 04:36 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 04:36 PM IST
सार
भोपाल एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर दो महिलाओं रिहाना बी और रुबीना बी ने करीब 3.7 लाख रुपए की ठगी की। वे कई लोगों से पैसे लेकर नौकरी नहीं लगवा सकीं। शिकायत पर पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। पहले भी एम्स में ऐसे फर्जीवाड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन
photo
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने वाली दो महिलाओं ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से करीब पौने चार लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। ठगी का यह सिलसिला जनवरी महीने से चल रहा था। पुलिस के पास कई आवेदन पहुंचे तो जांच के बाद दोनों महिलाओं के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले झटका, फिर फायदा, लाडली बहना योजना पर सरकार का बड़ा कदम; जानें क्या हो रहा?
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार देवेंद्र कुमार रघुवंशी पिता रमेश रघुवंशी (37) साल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर बस्ती में रहता है। वह पहले एम्स अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह जिस कंपनी की तरफ से काम पर लगा था उसका ठेका समाप्त हो गया। एम्स अस्पताल प्रबंधन ने नई कंपनी को ठेका दिया था। जिसके लिए रिहाना बी और रुबीना भी आउटसोर्स में काम कर रही थीं। उन्होंने देवेंद्र कुमार रघुवंशी और उसकी बहन को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। सौदा एक लाख रुपए में तय किया गया। जिसके तहत 50 हजार रुपए नकद दे दिए गए, लेकिन वह नौकरी नहीं लगा सकीं। यही बात बोलकर आरोपियों ने कई अन्य से भी पैसे ऐंठ लिए। आरोपियों ने करीब तीन लाख 70 हजार रुपए नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए। यह बात पुलिस को पता चली तो जांच की गई। जिसके बाद गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े चार बजे आरोपी रिहाना बी और रुबीना बी के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भाजपा विधायक बोले- गृहयुद्ध छिड़ना चाहिए, कुछ नहीं होगा, इस भरोसे में मत रहना; अंदर सुरक्षा कौन करेगा
पहले भी हो चुके हैं इस तरह के अपराध
यह पहला मामला नहीं है जब भोपाल एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। पहले भी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई बेरोजगार युवक-युवतियों को ठगी का शिकार बनाया गया है। कुछ मामलों में बागसेवनिया पुलिस ने जालसाजों की गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। पुलिस जल्दी ही इस मामले में आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी का दावा कर रही हैI
