फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Two groups clashed over Maggi at GMC, 15 students suspended from the hostel.

Bhopal News: मैगी को लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज में चले रॉड-डंडे, दो गंभीर, 15 किए गए निलंबित

Sat, 06 Dec 2025 07:26 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 07:26 AM IST
सार

कॉलेज प्रबंधन ने मामले को गंभीर मानते हुए 15 छात्रों को हॉस्टल से निलंबित कर उनके कमरे खाली करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने भी मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद के पीछे कुछ छात्रों का नशे में होना प्रमुख कारण बताया गया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Two groups clashed over Maggi at GMC, 15 students suspended from the hostel.
photo GMC

विस्तार

मध्य प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित गांधी पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय मेडिकल कॉलेजों में शामिल भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के 24 छात्र मैगी को लेकर आपस में भिड़ गए। एमबीबीएस छात्रों के दो गुट भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेटीना फेस्ट में शामिल होने के बाद भिड़े हैं। दरअसल रेटीना फेस्ट से चार-पांच दिसंबर की दरमियानी देर रात एमबीबीएस के दो दर्जन छात्र दो गुटों में वापस लौटे और एक कैफे में खाने के लिए मैगी बनाने का ऑर्डर दिया। एक गुट पहले मैगी पाने को लेकर उतावला हो गया, जबकि दूसरे गुट के कुछ छात्र पहले ही मैगी बनाने का ऑर्डर दे चुके थे। मैगी पहले मेरे गुट के लड़कों को दी जाए, इसी बात पर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद एमबीबीएस छात्रों में रॉड और डड़ें जमकर चले। दो युवकों को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि कई छात्र चोटिल हुए हैं। जीएमसी प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई और 15 छात्रों को हॉस्टल से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


नशे में धुत होने के कारण बढ़ा विवाद
इस मामले में कोहेफिजा थाने में दोनों पक्षों ने प्रकरण दर्ज किए जाने के लिए शिकायती आवेदन भी सौंपा है। पुलिस ने मारपीट का प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुछ छात्र नशे की हालत में थे, जिनके कारण माहौल खराब हुआ और कहा-सुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोडफ़ोड़ तक जा पहुंचा। मारपीट में पारस मरैया और डॉ. शैलेष चौधरी को सबसे गंभीर चोटें आईं। डॉ. शैलेष को आईसीयू में भर्ती कराया गया, जबकि पारस को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


यह छात्र किए गए निलंबित
कॉलेज की अनुशासन समिति ने जिन छात्रों को हॉस्टल से निलंबित कर कमरा खाली करने के निर्देश दिए हैं उनमें एमबीबीएस वर्ष 2023 बैच के अमन पांडे, देव रघुवंशी, विवेक मालवीय के साथ वर्ष 2024 बैच के पार्थ पाटीदार, शशांक पाटीदार, निखिल गौड़, पुष्पेंद्र कैन, ओम बजाज, आदर्श चौधरी, ऋषभ दामने, मधुर तिवारी, शिवम महावर, राहुल घाकड़, इकलेश धाकड़, अजय ब्राह्मणे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed