फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Two days Think 20 meeting under G20 in Bhopal from today

G-20: दो दिवसीय 'थिंक-20' बैठक भोपाल में आज से शुरू, देश-विदेश से आए 300 से अधिक विषय विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा

Mon, 16 Jan 2023 04:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 04:36 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दो दिवसीय बैठक की तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें भारत के बुद्धिजीवियों और अधिकारियों के अलावा विभिन्न देशों के 94 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन
Two days Think 20 meeting under G20 in Bhopal from today
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में आज (सोमवार) से जी-20 के तहत दो दिवसीय 'थिंक-20' बैठक शुरू होगी। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सीएम शिवराज सिंह चौहान जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ करेंगे। इसमें पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली व नैतिक मूल्य तथा मंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन विषय पर देश-विदेश से आए 300 से अधिक मंत्री, बुद्धिजीवी और विषय-विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 13 सत्र व 2 ब्रीफिंग क्लस्टर का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की समीक्षा की
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दो दिवसीय बैठक की तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें भारत के बुद्धिजीवियों और अधिकारियों के अलावा विभिन्न देशों के 94 प्रतिनिधि शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता एशियाई विकास बैंक संस्थान, टोक्यो के डीन और सीईओ तेत्सुशी सोनोबे होंगे।
विज्ञापन


विशेष वक्ता इंडोनेशिया के राजनीतिक कार्य, विधि, सुरक्षा एवं नेशनल डेवलपमेंट प्लानिंग मंत्रालय के उप मंत्री स्लेमेट सोएदारसोनो, भारत से जी-20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन शृंगला एवं नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी होंगे। इस सेशन का विषय प्रवर्तन डायरेक्टर जनरल, रिसर्च एण्ड इन्फार्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कन्ट्रीज (आरआईएस) सचिन चतुर्वेदी और टी-20 चेयर एण्ड डायरेक्टर जनरल एमपीआईडीएसए एम्बेसडर सुजोन चिनाय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विषयों पर होगी चर्चा
17 जनवरी को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के भाषण के साथ समापन सत्र होगा। पहले दिन संस्थागत ढांचे, भविष्य में निवेश के रूप में बच्चों में निवेश, लचीले शहरों और समाजों का वित्तपोषण, आर्थिक व्यवस्था परिवर्तन और एक स्वास्थ्य कल्याण और पारंपरिक चिकित्सा सहित विभिन्न विषयों पर 10 समानांतर सत्र भी होंगे।

यूक्रेन संकट से हुई ईंधन और भोजन की कमी
रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए भारत की जी20 प्रेसिडेंसी के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि यह विश्व स्तर पर और भारत दोनों में बहुत महत्वपूर्ण समय है। कोविड-19 महामारी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा झटका रही है और जितनी जल्दी वे इससे उबरे थे, यूक्रेन संकट है जिसके परिणामस्वरूप ईंधन और भोजन की कमी हो गई है और दुनिया भर में मुद्रास्फीति बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए बड़ी चिंता का समय है।

ये होंगे शामिल
इसमें 14 जी-20 देश, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका समेत दक्षिणी एशिया के 3 देशों समेत अन्य देशों व यूएनडीपी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यूनिसेफ के प्रतिनिधि यासूमासा किमोर ने बताया कि यूनिसेफ जी-20 का वैश्विक स्तर पर समर्थन कर रहा है। थिंक-20 में शामिल होने वाले अतिथि बैठक के बाद भोपाल के ट्राइबल म्यूजियम का भ्रमण करेंगे और संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।


आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर शिवराज ने जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर रविवार को नाराजगी जताई। विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान चौहान के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को करणी सेना कार्यकर्ता ओकेंद्र राणा (30) को हरियाणा के भिवानी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले भोपाल के भेल टाउनशिप के जंबोरी मैदान में सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा में नारे लगाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed