{"_id":"65940bb2705e47023a0d3b85","slug":"truck-driver-strike-cm-mohan-yadav-instruction-people-should-not-worry-about-important-things-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Truck Driver Strike: लोग जरूरी चीजों के लिए परेशान न हों, सभी आवश्यक उपाय किए जाएं, CM मोहन यादव का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Truck Driver Strike: लोग जरूरी चीजों के लिए परेशान न हों, सभी आवश्यक उपाय किए जाएं, CM मोहन यादव का निर्देश
Tue, 02 Jan 2024 06:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:42 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर पड़ रहे प्रभाव और आमजन को हो रहे परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कमिश्नर, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉफ्रेंस की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेट्रोल-डीजल सहित आवश्यक सामग्रियों के परिवहन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी के साथ वीसी के माध्यम से चर्चा कर ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के मद्देनजर किए जा रहे आवश्यक उपायों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागरिकों को आवश्यक सामग्री के लिए परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित न हो। पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई अवरोध पैदा करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जनता को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो। पेट्रोल पंप और एलपीजी गैस के डीलर्स जिनके अपने वाहन हैं, उनके माध्यम से सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर, ग्वालियर, कटनी, रीवा, उज्जैन और सागर समेत विभिन्न जिलों के कलेक्टर, एसपी से चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी मार्ग पर अवरोध और बाधा न हो। रास्ते की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी डीलर्स, एसोसिएशन के साथ बैठक करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा मैदान में मूवमेंट दिखे। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
