फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Troubled by a molester, a teenager consumed pesticide and left her coaching centre.

Bhopal News : छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने पी लिया जहर, हालत नाजुक; लंबे समय से आरोपी नहीं छोड़ रहा था पीछा

Sat, 20 Sep 2025 05:08 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 05:08 PM IST
सार

MP Crime News : भोपाल में लगातार छेड़छाड़ से तंग आकर 17 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने समय रहते उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बचाई जा सकी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Troubled by a molester, a teenager consumed pesticide and left her coaching centre.
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। घर से लेकर कोचिंग तक मनचलों द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने कीटनाशक दवा पीकर जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी बैरसिया इलाके में रहती है। एक साल पहले वह कोचिंग क्लास जाया करती थी। मोहल्ले में रहने वाला एक युवक पीछा करते हुए उसे परेशान किया करता था। छेड़छाड़ करने के दौरान वह शादी के लिए दबाव बनाता और इंकार करने पर जबरन शादी करने की धमकी भी देता था।

विज्ञापन


कोचिंग के बाद घर के पास मंडराने लगा लड़का
परेशान होकर करीब आठ महीने पहले किशोरी ने कोचिंग क्लास जाना छोड़ दिया। उसके बाद लड़का किशोरी के घर के आसपास मंडराने लगा और उसे अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाता। पिछले दिनों रात करीब दस बजे युवक किशोरी के घर के सामने पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। किशोरी ने जब घर से बाहर आने से इंकार किया तो वह परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने लगा। मोहल्ले वालों को पता चला तो उन्होंने किशोरी के भाई को उस युवक की हरकत के बारे में बताया, लेकिन किशोरी चुप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश
युवक की हरकतों से तंग आकर घटना के अगले दिन किशोरी ने जान देने के लिए कीटनाशक पी लिया। परिजनों को पता चला तो उसे इलाज के लिए तुरंत ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब पांच दिन चले इलाज के बाद किशोरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान कीटनाशक पीने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पीड़िता शुक्रवार को बैरसिया थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- MP News: सात दिन में मिले आठ हीरे, पन्ना की खदान में चमकी रचना की किस्मत, सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट



घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत
इधर निशातपुरा इलाके में किशोरी को अकेला पाकर एक युवक उसके घर में घुस गया तथा छेड़छाड़ की। किशोरी ने शोर मचाया तो वह मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती शुक्रवार को घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी शेफ अली घर में घुस गया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला।

इसी प्रकार श्यामला हिल्स इलाके में 17 वर्षीय किशोरी के साथ विशाल नामक युवक ने अश्लील हरकत की। वह पिछले कई दिनों से नाबालिग को परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश के 10 टाइगर भेजे जाएंगे ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़; ट्रांसलोकेशन की तैयारियां तेज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed