फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Torrential rain in MP before monsoon withdrawal: Orange alert for 4 districts, school closures in 2 districts

एमपी में मानसून की विदाई से पहले मूसलधार बारिश: चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, दो जिलों के स्कूल में छुट्टी

Sat, 26 Sep 2026 07:18 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 26 Sep 2026 07:18 AM IST
सार

मानसून की विदाई से पहले पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का एक और दौर सक्रिय है। शनिवार को 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सतना और मैहर में बारिश के कारण स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Torrential rain in MP before monsoon withdrawal: Orange alert for 4 districts, school closures in 2 districts
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का एक और दौर सक्रिय हो गया है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का असर ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में अगले 48 घंटे तेज बारिश की चेतावनी दी है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जबलपुर-रीवा समेत 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए सतना में नर्सरी से आठवीं और मैहर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल शनिवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
भिंड, दतिया, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला और डिंडोरी में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। वहीं निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा और मंदसौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


 
 पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश जारी
मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश का मौसम फिर सक्रिय हुआ है। गहरे अवदाब की तीव्रता लगातार कम हो रही है, लेकिन इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और इससे मिल रही नमी के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में नदी-नालों, पुल-पुलियों और निचले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की विदाई में अब सिर्फ 5 दिन
मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आधिकारिक समय 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है। यानी मानसून की विदाई में अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं। राजस्थान के कई जिलों से मानसून लौट चुका है। ऐसे में प्रदेश में भी आने वाले दिनों में मानसून की वापसी शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-मौसम बदला तो बढ़ा वायरल का दबाव: भोपाल में एक महीने में स्वाइन फ्लू के 80 मामले, दो की हो चुकी है मौत


6% कम बारिश, पूर्वी एमपी ने संभाला आंकड़ा
प्रदेश में अब तक 880.5 मिलीमीटर यानी 34.7 इंच बारिश दर्ज हुई है। सामान्य बारिश 937.9 मिलीमीटर यानी करीब 36.9 इंच के मुकाबले यह 2.2 इंच कम है। कुल मिलाकर प्रदेश में सामान्य से 6% कम बारिश हुई है।हालांकि, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का आंकड़ा अब सामान्य के आसपास पहुंच गया है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश सामान्य है। पिछले एक सप्ताह में हुई बारिश से कई जिलों की कमी भी काफी कम हुई है। इसके उलट पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से 8% से 50% तक नीचे है।


23 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी
अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में बप्पा की विदाई में जनसैलाब: 1500 झांकियों ने खींचा ध्यान, मुस्लिम महिलाओं ने बरसाए फूल,शिवराज पहुंचे

जून की कमी अब भी पूरी नहीं हुई
इस मानसून में जून की कम बारिश का असर पूरे सीजन के आंकड़े पर बना हुआ है। जून में प्रदेश में सामान्य से 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश से स्थिति सुधरी और इन दोनों महीनों का कोटा पूरा हो गया। इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक आया, जिससे बारिश की रफ्तार फिर धीमी हुई। अब सितंबर के अंतिम सप्ताह में सक्रिय हुए मौसम तंत्र से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है, लेकिन जून की कमी पूरी नहीं हो सकी है। यही वजह है कि सीजन खत्म होने से कुछ दिन पहले भी प्रदेश की कुल बारिश सामान्य से 6% कम है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed