Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Top stories from Bhopal: Murder of four family members, MD (narcotic substance) seized at ISBT, international

भोपाल की बड़ी खबरें: परिवार के चार लोगों की हत्या, आईएसबीटी पर एमडी जब्त, छात्र को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Mon, 02 Nov 2026 06:42 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 02 Nov 2026 06:42 PM IST
सार

भोपाल में सोमवार को पांच लोगों की मौत की घटना और आईएसबीटी पर ड्रग्स जब्ती ने अपराध जगत की चिंता बढ़ाई। वहीं 11वीं के छात्र प्रसन्न शर्मा ने गौरैया संरक्षण के शोध से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी की एंट्री और धनतेरस से पहले भाजपा की पदयात्रा पर उठे सवाल भी दिनभर चर्चा में रहे।

विज्ञापन
Top stories from Bhopal: Murder of four family members, MD (narcotic substance) seized at ISBT, international
भोपाल की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन

एक परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी
छोला थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर में मिले। मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती, पत्नी सोमलता और दो बच्चे कृति (10) और खुश (6) शामिल हैं। चारों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। परिवार के मुखिया नरेंद्र का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि नरेंद्र ने पहले परिवार के सदस्यों की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

आईएसबीटी पर तीसरी बार पकड़ी गई ड्रग्स की खेप
राजधानी के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर डीआरआई ने दिल्ली से बस में आए दो यात्रियों को 4.321 किलो एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ड्रग्स के पैकेट बैग और पैंट में छिपा रखे थे। एक महीने के भीतर आईएसबीटी पर ड्रग्स जब्ती की यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले 14 और 20 अक्टूबर को भी यहां से मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। एजेंसी अब पता लगा रही है कि यह खेप भोपाल में किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है।
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में कारोबारी राजकुमार लोहानी की एंट्री
भोपाल के घोड़ा नक्कास निवासी मोबाइल एसेसरीज कारोबारी राजकुमार लोहानी ने राज्यसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया है। विधायक हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान आतिफ अकील, अभिजीत शाह और सुरेंद्र सिंह हनी बघेल समेत कांग्रेस नेता मौजूद रहे। लोहानी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से है। कांग्रेस पुरी के नाम को एपस्टीन फाइल से जुड़े विवाद के मुद्दे पर घेर रही है। मतदान 12 नवंबर को होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरैया बचाने वाले छात्र को श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय सम्मान
भोपाल के शासकीय संदीपनी महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 11वीं के छात्र प्रसन्न शर्मा ने श्रीलंका में आयोजित स्टेप ग्लोबल समिट में गौरैया संरक्षण पर शोध प्रस्तुत किया। 80 शोध प्रस्तुतियों में उन्हें शीर्ष तीन में जगह मिली और बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह सम्मेलन के सबसे कम उम्र के प्रतिभागी थे। अवधपुरी में लगाए गए नेस्ट बॉक्स की दो साल तक निगरानी के दौरान 86 प्रतिशत बॉक्स गौरैया ने अपनाए। अब श्रीलंका का शिक्षा विभाग उनके मॉडल को करीब 50 हजार विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुत करना चाहता है। मार्गदर्शक शिक्षिका डॉ. अर्चना शुक्ला को भी सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला है। 

धनतेरस से पहले भाजपा की पदयात्रा पर कांग्रेस की आपत्ति
4 नवंबर को अटल पथ से रोशनपुरा चौराहे तक प्रस्तावित भाजपा की पदयात्रा को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। अभिनव बरोलिया माली ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखकर रूट बदलने या पदयात्रा स्थगित करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगले दिन धनतेरस होने के कारण न्यू मार्केट, जवाहर चौक और आसपास के बाजारों में खरीदारों की भीड़ रहेगी। ऐसे में जाम से ग्राहकों की आवाजाही और व्यापार प्रभावित हो सकता है। 

एमपी के आयुष कॉलेजों में प्रवेश का एक और मौका
प्रदेश के बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस कॉलेजों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए 3 नवंबर से स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू होगा। नीट यूजी-2026 के पात्र विद्यार्थी 5 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। 7 नवंबर को मेरिट सूची, 8 से 11 नवंबर तक चॉइस फिलिंग और 14 नवंबर को कॉलेजवार मेरिट सूची जारी होगी। प्रवेश की प्रक्रिया 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी। 


यह भी पढ़ें-व्यापारी ने भरा राज्यसभा का पर्चा: कांग्रेस का मिला साथ, हरदीप पुरी के सामने राजकुमार बने निर्दलीय उम्मीदवार


राज्योत्सव में आज लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन सोमवार को लाल परेड ग्राउंड में शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें 20 से अधिक लोक एवं जनजातीय नृत्य दल प्रस्तुतियां देंगे। दोपहर 12 से रात 8 बजे तक कृषि प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed