मध्यप्रदेश : भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हादसाग्रस्त हुआ विमान, पायलट घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी खराबी की वजह से यह ट्रेनी विमान बड़वई गांव के एक खेत में हादसाग्रस्त हुआ है। हादसे में दो पायलटों को हल्की चोट आई है। वहीं एक अन्य पायलट की स्थिति सामान्य है। घायल पायलटों को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
वहीं मौके पर गांधी नगर थाने के प्रभारी अरुण शर्मा के मुताबिक विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने बताया कि यह विमान भोपाल से गुना जा रहा था। इसी दौरान खराबी आई है। उन्होंने बताया कि विमान में पायलट अश्विनी शर्मा, समी और राज सवार थे। इनमें से पायलट समी और राज को हल्की चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है। फिलहाल विमान के हादसाग्रस्त होने का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।
Three pilots have been injured after an aircraft crashed in Gandhi Nagar Police Station limits of Bhopal. The injured have been shifted to hospital: Arun Sharma, SHO, Gandhi Nagar. #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) March 27, 2021
Details awaited. pic.twitter.com/rVajIyt4un
