फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The tiger hiding in the bush suddenly attacked, panic in the whole village due to the death of the old man

Bandhavgarh Tiger Reserve: झाड़ी में छिपे बाघ ने अचानक किया हमला, वृद्ध की मौत से पूरे गांव में दहशत

Wed, 22 Mar 2023 06:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Mar 2023 06:46 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र में बाघ ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें वृद्ध की मौत हो गई। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। 
 

विज्ञापन
The tiger hiding in the bush suddenly attacked, panic in the whole village due to the death of the old man
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वृद्ध की मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए तो प्रसिद्ध है ही, अब इंसान और बाघ के संघर्ष की वजह से भी सुर्खियों में बना हुआ है। नया मामला सामने आया है, उसमें बाघ ने झाड़ी में छिपकर एक वृद्ध पर हमला कर दिया। इसकी वजह से वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत है। जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात पर काबू पाने की पूरी कोशिश करते दिखे।  

विज्ञापन


यह मामला उमरिया जिले के बांधवगढ टाइगर रिजर्व का है। घटना पनपथा परिक्षेत्र के झाल की है, जहां बुधवार सुबह सड़क से गुजर रहे वृद्ध नत्थूलाल निवासी ग्राम झाल पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला किया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हमलावर बाघ वृद्ध को खींचकर जंगल की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा था। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। तब तक बाघ के हमले से वृद्ध की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed