फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The series of meetings continues in Congress, PCC chief made further strategy in the meeting of all the cells

MP NEWS : कांग्रेस में जारी है बैठकों का दौर, सभी प्रकोष्ठों की बैठक में पीसीसी चीफ ने बनाई आगे की रणनीति

Sat, 27 Jul 2024 06:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 27 Jul 2024 06:59 PM IST
सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मप्र कांग्रेस कमेटी के विभागों, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में दिशा-निर्देश,और अधिक सक्रियता-सहभागिता के साथ संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
The series of meetings continues in Congress, PCC chief made further strategy in the meeting of all the cells
पीसीस में सभी प्रकोष्ठों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
विधानसभा और फिर लोकसभा में मिली हार के बाद कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसको लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को मप्र कांग्रेस कमेटी के विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की अलग-अलग बैठकें ली। पटवारी ने विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के विगत वर्षों के कार्यों का मूल्यांकन, विधानसभा, लोकसभा चुनाव में विभागों एवं प्रकोष्ठों द्वारा बनाये गये पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों सहित विभिन्न पदाधिकारियों की अपने विभाग-प्रकोष्ठ में संगठनात्मक कार्यों और कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित होने वाली गतिविधियों में सहभागिता को लेकर जानकारी ली। बैठक में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, मप्र कांग्रेस समस्त विभागों और प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया भी उपस्थित थे। बैठक में आये विभाग और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने पटवारी को प्रदेश, जिला स्तर पर किये गये संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पटवारी ने सभी से संगठन में मजबूती पर विचार-विमर्श किया और सुझाव मांगे।

सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध कर जनता की बुलंद आवाज बनें
बैठक में समीक्षा के उपरांत पटवारी ने सभी उपस्थित अध्यक्षों को भविष्य की रणनीति पर दिशा-निर्देश देते हुये कहा कि अपने-अपने विभाग और प्रकोष्ठ के दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुये सक्रियता से कार्य कर संगठन को और अधिक मजबूत बनायें, ताकि भविष्य में अच्छा और सशक्त संगठन मजबूत हो सके और हम सभी मिलकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुये भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के प्रति अपनायी जा रही दमनकारी नीतियों का सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध कर जनता की बुलंद आवाज बन सके। भविष्य में होने वाले चुनावों में हम सभी पूरी ताकत के साथ भाजपा का मुकाबला कर सकें। 
विज्ञापन


प्रकोष्ठों के कार्यों की हुई समीक्षा 
जेपी धनोपिया ने कहा कि उक्त बैठक में विभाग और प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा के साथ, संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मप्र कांग्रेस कमेटी के विभिन्न विभागों के प्रदेशअध्यक्ष सर्वश्री भूपेन्द्र गुप्ता, शेख अलीम, प्रदीप अहिरवार, राजेन्द्र मालवीय, रामू टेकाम, चंद्रा सरवटे, सिद्वार्थ कुशवाहा (विधायक), पवन पटेल, जय हार्डिया, रणजीत सिंह शक्तावत, हेमन्त टाले, राजेश चौधरी और अजय बागडिया उपस्थित थे। बैठक में मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों में भगवानसिंह यादव, डी.पी. धाकड़, सच सलूजा, नरेन्द्र सिंह पांधे, विनोद सेन, डॉ. सुदीप पाठक, नरेन्द्र वर्मा, श्रीमती प्रियंका किरार, डीएसराय, बीडी गौतम, जयराज सिंह चौहान, ऋचा गोस्वामी, एसपीएस तिवारी, मतीन खान, शिवनारायण शर्मा, रघुवीर कोली, मांगीलाल नायक, संजय मालवीय, हीतेश साहू, दिनेश मेघानी, अरवेज खान, विष्णु विश्वकर्मा, कपिल सिसौदिया, दामोदर कोरी, लुकमान हुसैन नागौरी और राजेश कुमार अहिरवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed