फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The Kerala Story will be tax free in Madhya Pradesh CM Shivraj announced

The Kerala Story: मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री 'द केरल स्टोरी', सीएम शिवराज ने किया एलान

Sat, 06 May 2023 12:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 May 2023 12:27 PM IST
सार

देश भर में रिलीज हुई द केरला स्टोरी पर मचे बवाल के बीच मध्यप्रदेश में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। यह फिल्म देश भर में शुक्रवार को रिलीज हुई है और इसने बॉक्स आफिस पर धूम मचा दी है।

विज्ञापन
The Kerala Story will be tax free in Madhya Pradesh CM Shivraj announced
मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी 'द केरल स्टोरी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, फिल्म द केरल स्टोरी मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म शिक्षित और जागरुक करती है, बच्चों और अभिभावकों को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। द केरल स्टोरी को लेकर विरोध और समर्थन दोनों हो रहा है। फिल्म की कहानी लव जिहाद पर केंद्रित है।

विज्ञापन


सीएम शिवराज ने कहा कि दे केरल स्टोरी आतंकवाद, मतांतरण और लव जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर करती है। क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवादी के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है, यह फिल्म हमें जागरुक करती है।
विज्ञापन

 


सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले ही हमने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया है। लेकिन यह फिल्म जागरुक करती है, इस फिल्म को सबको देखना चाहिए। पालको को भी देखना चाहिए और बच्चों को भी देखना चाहिए। बेटियों को भी देखना चाहिए। इसलिए मध्यप्रदेश शासन इस फिल्म को टैक्स फ्री कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed