फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The incident of preventing Shankaracharya from bathing in the Ganges: Patwari's sarcastic remark, he said - BJ

शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोकने का मामला: पटवारी का तंज,बोले-सिर्फ वोट बैंक के लिए सनातन की बात करती है BJP

Mon, 19 Jan 2026 06:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 19 Jan 2026 06:17 PM IST
सार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप लगाया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदूषण, भ्रष्टाचार, रोजगार, महिला सुरक्षा, गौ-तस्करी और ड्रग्स को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दावों को खोखला बताया।

विज्ञापन
The incident of preventing Shankaracharya from bathing in the Ganges: Patwari's sarcastic remark, he said - BJ
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के मामले पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जो भाजपा खुद को सनातन धर्म का रक्षक बताती है, वही सनातन परंपरा के सर्वोच्च पद शंकराचार्य का अपमान कर रही है।,जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य को माघ मेले में गंगा स्नान से रोका गया और उनके अनुयायियों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट बैंक के लिए सनातन की बात करती है, लेकिन व्यवहार में उसके विपरीत काम करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

एमपी में हवा-पानी तक प्रदूषित
पीसीसी चीफ ने कहा कि राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा प्रदूषित प्रदेश बन गया है। उन्होंने एनजीटी का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश का करीब 70 प्रतिशत पानी पीने लायक नहीं है। दूषित पानी से मौतों के मामलों में अब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत अधिकारियों को मिल रहा इनाम
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि छिंदवाड़ा के कफ सिरप कांड में बच्चों की मौत के जिम्मेदार अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य को हटाने के बाद फिर बड़े पद पर बैठा दिया गया। इसी तरह इंदौर में दूषित पानी से मौतों के बाद हटाए गए अधिकारी को भी नई जिम्मेदारी दे दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सजा नहीं, बल्कि इनाम देने की नीति पर चल रही है।

निवेश और रोजगार के दावे खोखले
उन्होंने कहा कि सरकार ने 32 लाख करोड़ के निवेश और 26 लाख रोजगार का दावा किया था, लेकिन हकीकत में केवल 3 प्रतिशत निवेश ही जमीन पर उतरा है। प्रदेश पर रोजाना 200 करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री विदेश यात्राओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें-अहिरवार का आरोप-यौन शोषण हो रहा, 3 IAS अधिकारियों पर उठाए सवाल

युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
पटवारी ने कहा कि जब युवा रोजगार और भर्ती की मांग करते हैं तो उन पर लाठियां चलाई जाती हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में रोजाना औसतन 22 बच्चियों से दुष्कर्म और 23 बच्चियों के लापता होने के मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-20 साल की सेवा के बाद भी सिर्फ 5,000 वेतन,अंशकालीन कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, DPI का किया घेराव

गौ-तस्करी और नशे पर भी निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में गौहत्या और गौमांस तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। भोपाल के स्लॉटर हाउस में गौमांस मिलने की घटना बेहद गंभीर है। साथ ही ड्रग्स का कारोबार भी खुलेआम चल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को अपराध, भ्रष्टाचार, प्रदूषण और नशे की ओर धकेल दिया है। कांग्रेस जनता के हित में इन मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed