फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The criminal who kidnapped an innocent child was arrested

Bhopal News: मासूम का अपहरण करने वाला बदमाश गिरफ्तार, छेड़खानी भी की थी, ऑटो का लिया था सहारा

Sun, 19 Oct 2025 04:05 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 19 Oct 2025 04:05 PM IST
सार

भोपाल में 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर के बाहर से अगवा 5 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी बाबू उर्फ अजीत राय को तीन दिन की तलाश के बाद बजरिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 500 CCTV फुटेज खंगाले। आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट और गलत हरकत की थी।

विज्ञापन
The criminal who kidnapped an innocent child was arrested
आरोपी

विस्तार

ग्यारह सौ क्वार्टर के हनुमान मंदिर के बाहर से पांच साल की मासूम को अगवा करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के कुछ घंटों बाद ही वह बच्ची को आईएसबीटी पर छोड़कर भाग निकला था। तीन दिन तक पुलिस ने उसकी तलाश के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। बीती रात उसे बजरिया इलाके से दबोच लिया गया।

विज्ञापन


डीसीपी जोन वन आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गत 15 अक्टूबर को सूचना मिली कि एक बालिका उम्र लगभग 5 वर्ष हनुमान मंदिर के पास से लापता हो गई है। उसकी मां जो कि भीख मांगती है वह अपने बच्चों के साथ हनुमान मंदिर के पास भी भीख मांग रही थी तभी शाम करीब 4:30 बजे अचानक उसकी छोटी बच्ची 5 वर्ष उम्र की खेलते खेलते अचानक गायब हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। थाना हबीबगंज व थाना शाहपुरा के थाना प्रभारी को उनकी टीम के साथ घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों, निवासियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी एकत्र करने हेतु लगाया गया। इसके बाद पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने अगवा की गई बालिका की तलाश हेतु क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ,सहायक पुलिस आयुक्त जहांगीराबाद सहित उनकी लगभग 50 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम सहित थाना गोविंदपुरा, थाना रातीबड़ , थाना हनुमानगंज, थाना मिसरोद, थाना गौतम नगर के थाना प्रभारी की टीमों को तत्काल बार्डर सील, नाका तथा घटनास्थल के सरहदी थानों की नाकाबंदी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- समोसे लगवाए हैं तो लेने पड़ेंगे, ट्रेन जाती रही मगर वेंडर ने नहीं छोड़ा कॉलर; उतरवा ली यात्री की घड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे
इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से प्रारंभ करते हुए गरीब 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अध्ययन किया। रात्रि में ही घटनास्थल 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर से लगे सभी निर्जन स्थान, पार्कों-उद्यानों, खाली पड़े मकान जर्जर भवनों व अन्य सभी संभावित जगहों की सघन तलाशी का अभियान चलाया गया। सहायता हेतु एफएसएल टीम डॉग स्क्वाड सहित बुलाई गई डॉग से भी बालिका की तलाश हेतु मदद ली गई। घटनास्थल थाना हबीबगंज के सरहदी थाना क्षेत्र में सघन नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कराई गई। रानी कमलापति स्टेशन आईएसबीटी भोपाल मुख्य स्टेशन नादरा बस स्टैंड पर भी तलाशी हेतु टीम में लगाई गई। घटनास्थल से प्राप्त आरोपी के वीडियो फुटेज के आधार पर उसकी सघन तलाश प्रारंभ की गई।


आईएसबीटी पर मिली थी बालिका
अगले दिन प्रात: करीब 5:30 बजे वीडियो फुटेज में आरोपी आईएसबीटी बस स्टैंड पर अपराध बालिका को गोद में लेकर आता हुआ दिखाई दिया। जिस पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी गोद में ली हुई बालिका को छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए जंगल में भाग गया। बालिका को बरामद किया जाकर बालिका से प्रांरभिक पूछताछ पर आरोपी द्वारा मारपीट किए जाने की घटना बताई गई, जिस पर बालिका का प्राथमिक उपचार के लिए बालिका को इलाज हेतु चिकित्सालय में भर्ती किया गया। साथ ही साथ एहतिहात के रूप में बालिका का सम्पूर्ण मेडिकल कराने हेतू पुलिस द्वारा जे.पी. अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें- बच्चों की मौत के पीछे श्रीसन फार्मा का बड़ा फर्जीवाड़ा, SIT जांच में केमिकल एनालिस्ट ने खोले राज

दो महिलाओं से पूछताछ में हुई आरोपी की पहचान
वीडियो फुटेज के आधार पर प्राप्त जानकारी से दो महिलाओं से पूछताछ एवं सीसीटीवी में आए हुलिए के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा आरोपी को पहचान कर बाबू उर्फ अजीत राय निवासी श्याम नगर का होना बताया गया। इस जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश श्याम नगर व आसपास के क्षेत्र में की गई। आरोपी लगातार फरार रहा, वह अपने आप को छुपाते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर छुपता छुपता हुआ घूमता रहा। बीती रात्रि में आरोपी को थाना हबीबगंज एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बजरिया के निर्जन स्थान पर छुपा हुआ ढूंढ कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से बहुत सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि बालिका को हनुमान मंदिर के पास से उठाकर ले जाते हुए उसके द्वारा 1100 क्वार्टर के बाहर निकलकर ऑटो से बालिका को बोर्ड ऑफिस फिर बोर्ड ऑफिस से कमलापति स्टेशन पांच नंबर प्लेटफार्म के बाहर की तरफ ले गया, जहां आरोपी द्वारा बालिका को अपने कब्जे में रखा गया और निर्जन स्थान पर बालिका के साथ उसके द्वारा मारपीट कर उसके साथ बेडटच भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed