फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The bullet in knee of the groom brother and doctor wrote an x-ray of head

अजब गजब: हर्ष फायर में दूल्हे के जीजा के घुटने में लगी गोली, डॉक्टर ने लिखा सिर का एक्सरे

Tue, 04 May 2021 06:47 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 04 May 2021 06:47 AM IST
सार

  • गोली लगते ही जश्न में खलल पड़ गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
The bullet in knee of the groom brother and doctor wrote an x-ray of head
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के मेहगांव से बड़ी लापरवाही सामने आई है। शादी के बीच हर्ष फायर में दूल्हे के जीजा को घुटने में गोली लगी। लेकिन डॉक्टर ने सिर के एक्सरे के लिए लिख दिया। घायल एक्सरे कराने गया तो मामला सामने आया।

विज्ञापन


मुश्तरा गांव, मेहगांव निवासी सुदामा बघेल के घर बेटे विकास की शादी थी। दो अप्रैल को सुदामा बेटे की बारात लेकर मेहगांव के पास बरासो थाना क्षेत्र के भूरे के पुरा गांव गया। यहां बारात में लड़के का जीजा वीरेंद्र (28) पुत्र हरिराम फुसावली हस्तिनापुर जिला ग्वालियर भी शामिल हुआ था। रात करीब 10:30 बजे टीका की रस्म चल रही थी। इसी बीच भूरे का पुरा निवासी रवि बघेल पिस्टल लेकर आ गया और हर्ष फायर करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान एक गोली सीधे दूल्हे के जीजा वीरेंद्र के पैर में जा लगी। गोली लगते ही जश्न में खलल पड़ गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद घायल को एमएलसी ( मेडिकल चेकअप) के लिए मेहगांव चिकित्सालय ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित वीरेंद्र के ससुर सुदामा बघेल के मुताबिक सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां रेडियोलॉजी विभाग में जाकर एक्स-रे के लिए संबंधित को डॉक्टर का पर्चा दिया। वहां मौजूद एक्स-रे कर्ता ने बताया, डॉक्टर ने सिर का एक्स-रे किए जाने का पर्चे पर लिखा है, जबकि गोली पैर में घुटने के पास लगी है। उसने एक्स-रे करने से इनकार करते हुए पर्चा सुधरवाकर लाने के लिए कहा। इसके बाद परिजन तुरंत वापस करीब 20 किलोमीटर मेहगांव चिकित्सालय पहुंचे। यहां देखा तो डॉ. तोमर छुट्टी पर थे। जिला अस्पताल आकर ये बात बताई। इसके बाद दूसरे डॉक्टरों को दिखाकर काफी मशक्कत के बाद पैर का एक्सरे हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed