{"_id":"665af94affee5a680f007ad5","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 01 Jun 2024 04:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:04 PM IST
सार
Bhopal News: राजधानी के सुभाष नगर स्थित एक नाले के पास पेड़ से युवक का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार की शाम को सुभाष नगर स्थित नाले के पास एक पेड़ से युवक का शव बरामद किया। युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन
फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव मिलने की सूचना और हुलिए की जानकारी सभी थानों को भेज दी गई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि सुभाष नगर स्थित नाले के पास लगे पेड़ से एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा बनाया और पीएम के लिए भेज दिया। तलाशी लेने पर मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है।
विज्ञापन
