फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   50th anniversary of Forest Development Corporation: CM Dr. Yadav unveils 'Vision 2047', says forest built on R

वन विकास निगम की 50वीं वर्षगांठ: CM डॉ. यादव ने किया ‘विजन 2047’ का अनावरण, बोले- राख के पहाड़ों पर भी बनाए वन

Thu, 24 Jul 2025 06:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Jul 2025 06:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खनन और बिजली उत्पादन से बने राख के पहाड़ों पर भी वन लगाए गए हैं, जिससे 3 लाख 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वनों का पुनर्वास हुआ है। यह कार्य राज्य वन विकास निगम द्वारा किया गया, जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा, ईको-टूरिज्म और जल-संरक्षण पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
50th anniversary of Forest Development Corporation: CM Dr. Yadav unveils 'Vision 2047', says forest built on R
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने खनन और बिजली उत्पादन के कारण बने राख के पहाड़ों पर भी वन विकसित कर एक बड़ी चुनौती को सफलतापूर्वक स्वीकार किया है। प्रदेश में 3 लाख 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वनों का पुनर्वास एक बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए राज्य वन विकास निगम बधाई का पात्र है। अन्य राज्य भी अब इस मॉडल को अपनाने के लिए उत्सुक हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को वन विकास निगम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ का अनावरण किया और निगम की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी देखी। उन्होंने निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में उतरी आम आदमी पार्टी, चालकों के साथ निकाली रैली, लगा जाम
विज्ञापन


सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वनों का संरक्षण, वन्य जीवों की रक्षा और वन उपज का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। प्रदेश में सघन वन क्षेत्र की रक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण में कार्यरत वन सेवा के अधिकारी-कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार अब जू (चिड़ियाघर) और वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर भी स्थापित कर रही है। उन्होंने वन क्षेत्रों में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने और सागौन जैसी श्रेष्ठ लकड़ियों के उपयोग से फर्नीचर हब विकसित करने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में ड्रग्स और दरिंदगी का खुलासा, भाजपा नेता के भतीजे गिरफ्तार, फोन में मिले दरिंदगी के वीडियो

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। यहां के वन अनेक प्रमुख नदियों की जलराशि को संजोते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा बाघ, चंबल में घड़ियाल और गिद्धों का पुनः संरक्षण जैसी पहलें वन्यजीव पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल हैं। राज्य में अब सर्पदंश से मृत्यु रोकने और सांपों की गणना की तैयारी भी की जा रही है। कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘जल-गंगा संवर्धन अभियान’ जैसे नवाचारों से राज्य को हरित और जल समृद्ध बनाया जा रहा है। वहीं अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने कहा कि 1975 में गठित निगम ने अब तक 3.90 लाख हेक्टेयर जंगलों का विकास किया है और वह लगातार लाभ में भी रहा है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: पुलिस भर्ती में होगा रामचरितमानस का पाठ, एडीजी बोले- अनुशासन और चरित्र निर्माण जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed