फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Police tighten noose on vehicle thieves across state, 118 stolen vehicles recovered, accused hel

Bhopal News: प्रदेश में वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, 118 चोरी के वाहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 04:01 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 04:01 PM IST
सार

वाहन चोरों के खिलाफ प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न जिलों से चुराए गए 118 वाहन बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Police tighten noose on vehicle thieves across state, 118 stolen vehicles recovered, accused hel
photo

विस्तार

वाहन चोरों पर लगाम लगाने के निर्देशों के बाद पूरे प्रदेश में वाहन चोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। अक्टूबर के महीने में लाखों रुपए कीमत के वाहन पुलिस ने बरामद किए हैं। इस दौरान धार पुलिस ने पिछले कई महीनों से राजमार्ग की सड़क पर रॉपी लगाकर लूट व डकैती करने वाले बदमाशों को भी पुलिस ने पकड़ा। इधर भोपाल में टीटी नगर पुलिस ने महंगी स्पोर्ट्स बाइक चुराने वाले बदमाशों को धर दबोचा। प्रदेश भर में यह कार्रवाई डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर चलाई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मप्र पुलिस ने प्रदेशभर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुये इस महीने विभिन्न जिलों में वाहन चोरों को दबोचा। पुलिस की त्वरित, प्रभावी और समन्वित कार्रवाई के परिणाम स्वरूप प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 118 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: डिप्टी CM पहुंचे हमीदिया अस्पताल, कार्बाइन गन से घायलों का जाना हाल,कहा-दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान धार पुलिस ने सबसे बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाईवे पर रॉपी लगाकर लूट, डकैती और मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 38 मोटर साइकिलें एवं लगभग 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया, जो इस माह की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी गई 10 महंगी मोटर साइकिलें, जिनमें कुछ सुपर बाइक भी शामिल हैं, बरामद की हैं। इसी प्रकार अन्य जिलों में भी उल्लेखनीय कार्रवाई की गई।

खंडवा जिले में थाना मांधाता पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर 15 मोटर साइकिलें, शिवपुरी जिले में थाना बदरवास पुलिस ने 11 मोटर साइकिलें, छतरपुर जिले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने 7 मोटर साइकिलें, मंडला में थाना बिछिया पुलिस ने 6 मोटर साइकिलें और सतना जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 6 मोटर साइकिलें एवं 1 स्कूटी बरामद की हैं। इसके अतिरिक्त कटनी, उज्जैन, मंदसौर, विदिशा, सागर, डिंडोरी, रीवा और बालाघाट जिलों में भी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के वाहन बरामद किए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed