Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   SP protest with farmers in Bhopal: Police use water cannons; several party workers, including the state vice-p

भोपाल में किसानों के साथ सपा का प्रदर्शन: पुलिस ने वाटर कैनन चलाया, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता घायल

Wed, 18 Nov 2026 07:03 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 18 Nov 2026 07:03 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने किसानों की समस्याओं, खाद संकट, फसलों के उचित दाम और बेरोजगारी को लेकर भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया।  मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन चलाया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

विज्ञापन
SP protest with farmers in Bhopal: Police use water cannons; several party workers, including the state vice-p
सपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से ट्रैक्टर और कारों के साथ राजधानी पहुंचे किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव करने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। खजूरी कला से लेकर लिंक रोड तक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। लिंक रोड पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। पानी की तेज बौछारों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। सपा ने इस प्रदर्शन में 500 ट्रैक्टर लाने का दावा किया था। पार्टी ने इसे समाजवादी किसान पीडीए पंचायत नाम दिया। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से किसान ट्रैक्टरों और कारों के जरिए भोपाल पहुंचे। पार्टी का उद्देश्य किसानों की समस्याओं के साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना और मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास तक मार्च कर घेराव करना था। हालांकि, पुलिस की बैरिकेडिंग के चलते किसानों का काफिला आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन


खजूरी कला में रोका किसानों का काफिला, प्रदेश अध्यक्ष का रास्ता बदला
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसान सुबह से ही राजधानी पहुंचने लगे थे। तुलसी नगर में जेपी अस्पताल के सामने स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और किसानों का जमावड़ा लगा। दूसरी ओर, खजूरी कला में पुलिस ने ट्रैक्टर लेकर आ रहे किसानों को रोक दिया। खजूरी-बैरागढ़ की तरफ से ट्रैक्टरों के साथ आ रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव का रास्ता भी पुलिस ने बदल दिया। रूट डायवर्ट होने के कारण वे पार्टी कार्यालय नहीं पहुंच सके। जेपी अस्पताल के पास भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। पार्टी कार्यालय में सभा के बाद कार्यकर्ताओं और किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास की ओर कूच करना था। दोनों आवासों का घेराव करने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। लिंक रोड पर रोकने के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव सहित कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल सीलिंग मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सवाल, याचिकाकर्ता बोले-फोटो खिंचवाकर कोर्ट को किया गुमराह
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद के लिए भटक रहे किसान, फसल का सही दाम भी नहीं मिल रहा
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने सरकार पर किसानों और आम जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान खाद के लिए परेशान हैं। अपनी उपज का उचित मूल्य पाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। खेती की लागत बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा। युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है और महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सपा का कहना है कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान लगातार खींचा जा रहा है, लेकिन उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हो रही। इसी वजह से प्रदेशभर के किसानों को भोपाल बुलाकर यह प्रदर्शन किया गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed