फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   six months jail for visiting these tourist places of Madhya Pradesh, know why the ban has been imposed

MP News: मध्यप्रदेश के इन पर्यटन स्थलों में जाने पर हो सकती है छह महीने की सजा, जानिए क्यों लगाई गई है रोक

Tue, 06 Sep 2022 08:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 08:15 AM IST
सार

अमरगढ़ फॉल और दिगंबर फॉल जाने पर अब पर्यटकों को छह महीने सजा हो सकती है। हाल ही में अमरगढ़ फॉल में 100 पर्यटकों के बाढ़ में फंसने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती अपनाई है।

विज्ञापन
six months jail for visiting these tourist places of Madhya Pradesh, know why the ban has been imposed
अमरगढ़ फॉल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बारिश के दिनों में बड़ी संख्या में लोग राजधानी भोपाल से 70 किमी दूर स्थित अमरगढ़ वाटर फॉल का दीदार करने पहुंचते हैं, लेकिन अब इस पर्यटन स्थल की सैर करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। अमरगढ़ फॉल और दिगंबर फॉल जाने पर अब पर्यटकों को छह महीने सजा हो सकती है। सीहोर जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी कर ली है। वन विभाग की तरफ से सोमवार को एक प्रस्ताव बनाकर एसडीएम बुधनी को भेजा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम बुधनी राधेश्याम बघेल ने बताया कि प्रस्ताव अभी मिला नहीं है। लेकिन जैसे ही प्रस्ताव मिलेगा और उसमें जो स्थान वन विभाग ने दर्ज किए होंगे। वहां धारा 144 लागू की जाएगी और उल्ल्घंन करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत 6 महीने की सजा या जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन


दरअसल हाल ही में 100 पर्यटक अमरगढ़ वाटर फॉल में एक बरसाती नाले में बाढ़ आने से फंस गए थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया गया था। इस घटना के बाद भोपाल, रायसेन और सीहोर जिलों के पिकनिक स्पॉट पर सख्ती की गई है। अमरगढ़ फॉल में भी शनिवार और रविवार को रेंजर रामकुमार के नेतृत्व में करीब 20 लोग की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी भोपाल के केरवा डैम में बारिश के दिनों में बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं और अक्सर कई लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं, जिसके चलते यहां भी सख्ती बरती जा रही है। भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने जानकारी दी कि केरवा पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। यहां दिनभर गार्ड तैनात रहते हैं। शाम 4 बजे के बाद यहां जाने पर रोक है। रातापानी एसडीओ के अनुसार दूध झरना और भदभदा झरना पर भी आधा दर्जन गार्ड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed