फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sisters deprived of Rakhi gift: No free city bus travel in Bhopal this time; fares must be paid despite the ar

राखी पर बहनों से सौगात छिनी: भोपाल में इस बार मुफ्त सिटी बस सफर नहीं, 30 ई-बसें आने के बाद भी देना होगा किराया

Fri, 28 Aug 2026 08:58 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 28 Aug 2026 08:58 AM IST
सार

हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सिटी बस सफर की सौगात देने वाला नगर निगम इस बार खामोश है। शहर में 30 ई-बसें आ गईं, लेकिन राखी पर मुफ्त सफर का लाभ नहीं मिल रहा। 2025 में भी महापौर ने इसे हर साल मिलने वाली नगर निगम की सौगात बताया था।

विज्ञापन
Sisters deprived of Rakhi gift: No free city bus travel in Bhopal this time; fares must be paid despite the ar
सिटी बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को मिलने वाली नगर निगम की मुफ्त सिटी बस यात्रा की सौगात इस बार गायब है। 30 इलेक्ट्रिक बसें शहर की सड़कों पर उतरने के बावजूद महिलाओं को रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर की सुविधा नहीं दी जा रही है। इससे भाई के घर राखी बांधने जाने वाली बहनों को इस बार बस का किराया चुकाना पड़ेगा। नगर निगम की ओर से पिछले वर्षों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सिटी बस यात्रा कराई जाती रही है। 2025 में भी महापौर ने इसे हर साल मिलने वाली नगर निगम की सौगात बताया था। उस समय महिलाओं को उपलब्ध सिटी बसों में रात 9 बजे तक बिना किराये सफर कराया गया था। 
विज्ञापन


इस बार क्यों बदली तस्वीर?
पिछले साल शहर में सिटी बसों का संकट इतना गहरा गया था कि बसों की संख्या 368 से घटकर बेहद कम रह गई थी। इसके बावजूद रक्षाबंधन पर नगर निगम ने उपलब्ध बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की थी। इस बार शहर में नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हो चुकी है और इनकी संख्या 30 तक पहुंच गई है, ऐसे में उम्मीद थी कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को पहले से बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। लेकिन मुफ्त यात्रा का लाभ इन बसों के साथ भी नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन


हर साल किराया माफ, इस बार चुप्पी
रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा केवल सुविधा नहीं, बल्कि नगर निगम की ओर से बहनों के लिए त्योहार की सौगात के तौर पर दी जाती रही है। 2025 में महापौर ने खुद कहा था कि बहनों को भाई के घर राखी बांधने के लिए आने-जाने में सुविधा मिले, इसलिए हर साल यह व्यवस्था की जाती है। अब सवाल यह है कि जब हर साल यह सुविधा दी जाती रही, तो 2026 में इसे क्यों रोक दिया गया? खासकर तब, जब शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में नई इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: गले में पहनी प्याज की माला,बिजली बिल, गैस सिलेंडर,पेट्रोल और किराया बढ़ने का विरोध


बहनों के सामने सवाल-इस बार किराया क्यों?
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं बसों से अपने मायके और भाइयों के घर पहुंचती हैं। ऐसे में मुफ्त यात्रा की सुविधा से उन्हें सीधे आर्थिक राहत मिलती थी। इस बार ऐसी घोषणा नहीं होने से महिलाओं में भी सवाल उठ रहा है कि नगर निगम की वर्षों पुरानी रक्षाबंधन की परंपरा अचानक क्यों बंद कर दी गई?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed