फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   signal to collectors to complete election management full bench of election commission will come in september

MP News: सितंबर के पहले सप्ताह आएगी चुनाव आयोग की फुल बेंच, समीक्षा के बाद विधानसभा चुनाव तारीख पर होगा विचार

Thu, 24 Aug 2023 09:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 09:59 PM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग की फुल बेंच सितंबर के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेगी। इसके आधार पर आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों पर विचार करेगा।

विज्ञापन
signal to collectors to complete election management full bench of election commission will come in september
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission

विस्तार

विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही अब जिलों में कलेक्टरों की जिम्मेदारी बढ़ने लगी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को संकेत दिए हैं कि आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग की फुल बेंच सितंबर के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेगी। फुल बेंच की बैठक में चुनाव आयोग द्वारा अब तक दिए गए चुनाव तैयारी संबंधित निर्देशों पर अमल की समीक्षा की जाएगी। इसके आधार पर आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों पर विचार करेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने आयोग की फुल बेंच की बैठक की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार सितंबर के पहले सप्ताह में फुल बेंच और 15 से अधिक अफसरों की टीम के साथ भोपाल आएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त भोपाल में दो से तीन दिन तक रुक कर बैठक करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षकों को भी भोपाल बुलाया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त इन अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी संपूर्ण गतिविधियों की रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन


इन पर होगा आयोग का फोकस
चुनाव आयोग की फुल बेंच कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से चुनाव करने के दौरान होने वाली दिक्कतों को लेकर चर्चा करेगी। इसमें मतदान केंद्रों की स्थिति, संवेदनशील मतदान केंद्र, मतदान केंद्रों में दूरसंचार व्यवस्था, पहुंच मार्ग की व्यवस्था, सुरक्षा बलों की स्थिति, अंतर राज्य सीमा से लगे मतदान केंद्रों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था की स्थिति, अधिकारियों कर्मचारियों को सौंपे जाने वाले दायित्व के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
4 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन
चुनाव आयोग की फुल बेंच प्रदेश में चुनावी तैयारी से संतुष्ट होने के बाद अक्टूबर में लगने वाले आचार संहिता को लेकर अंतिम निर्णय लेगी और चुनाव में होने वाले मतदान के चरणों पर विचार किया जाएगा। प्रदेश के मतदाताओं की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 अक्टूबर को होने वाला है। इसलिए आचार संहिता भी इस तिथि के बाद ही लागू होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed