फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Shivraj Cabinet tomorrow: Government will provide financial assistance to dependents in case of loss of life i

शिवराज कैबिनेट कल: सरकार मॉब लिंचिंग पीड़ित प्रतिकर स्कीम-2023 लाने जा रही, पीड़ितों को देगी आर्थिक सहायता

Fri, 08 Sep 2023 11:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Sep 2023 11:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शनिवार सुबह सीएम आवास पर होगी। इसमें सरकार मध्य प्रदेश मॉब लिंचिंग पीड़ित प्रतिकर योजना 2023 लाने जा रहे है।
 

विज्ञापन
Shivraj Cabinet tomorrow: Government will provide financial assistance to dependents in case of loss of life i
सीएम शिवराज की कैबिनेट बैठक कल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवराज कैबिनेट में शनिवार को  कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसमें गृह विभाग मध्य प्रदेश मॉब लिचिंग पीड़ित प्रतिकर योजना 2023 का प्रस्ताव ला रही है। इस प्रस्ताव के अनुसार यदि मॉब लिंचिंग यानी कोई समूह किसी व्यक्ति के धर्म, जा, लिंग, जन्म स्थान, भाषा, खान पान या अन्य किसी आधार पर नुकसान पहुंचाता है तो सरकार पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। यदि घटना में पीड़ित की मौत होती है तो आश्रितों को सरकार पांच से 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देंगी। इसमें दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म में भी 7 से 10 लाख रुपए, दिव्यांग होने पर एक लाख से दो लाख रुपए की सहायता सरकार देंगी। वहीं, एसिड हमले में पीड़ित को आठ लाख रुपए तक की मदद की जाएगी। 
विज्ञापन


बैकलॉग पदों की भर्ती की समय-सीमा में होगी वृद्धि
कैबिनेट में बैकलाग पदों के लिए विशेष भर्ती अभियान की समय सीमा में वृद्धि, अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करने, शनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधी नगर भोपाल को शैक्षणिक प्रयोजन के लिए ग्राम बरखेड़ा बोंदर में जमीन का आवंटन, मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री जन आवास योजना करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन


एमएसएमई विकास नीति में संशोधन 
भोपाल के कैलाश नाथ काटजू 100 बिस्तर के अस्पताल का तीन सौ बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु विशेषज्ञता वाले सिविल अस्पताल में उन्नयन के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा प्रदेश के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्तमान में देय समयमान/चयन वेतनमान को अधिक आकर्षक लाभकारी बनाने और  एमएसएमई विकास नीति-2021 में संशोधन का प्रस्ताव भी लाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन प्रस्ताव पर भी होगी चर्चा 
इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 6 नवीन शासकीय महाविद्यालय, पूर्व से संचालित दो शासकीय महाविद्यालय में नवीन संकाय एवं पूर्व से संचालित एक शासकीय महाविद्यालय में सनोत्तकोत्तर स्तर पर नवीन विषय शुरू करने, मुख्यमंत्री मेद्यावी विद्यार्थी योजना में संशोधन का प्रस्ताव लाया जाएगा। इसमें जेईई मेंस में डेढ़ लाख के अंदर रैंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश पर सहायता दी जाएगी। भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति- उपयोजना सामर्थ्य अंतर्गत महिलाओं के संशक्तिकरण के लिए हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमन को स्वीकृति के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed