फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Seoni police accused of hawala robbery: SDOP Pooja Pandey suspended, 9 personnel already suspended

सिवनी पुलिस पर हवाला राशि लूट का आरोप: SDOP पूजा पांडे निलंबित, 9 कर्मियों पर पहले गिर चुकी निलंबन की गाज

Fri, 10 Oct 2025 06:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 10 Oct 2025 06:15 PM IST
सार

सिवनी में पुलिस पर हवाला की 1.45 करोड़ रुपये लूटने का आरोप मामले में  SDOP पूजा पांडे निलंबित कर दिया गया है।  डीजीपी कैलाश मकवाना ने शुक्रवार को आदेश जारी किए। इस मामले में आरोप है कि 2.96 करोड़ की राशि में से आधा पुलिस ने हड़प लिया था। इस मामले में अभी जांच जारी हैं। 

विज्ञापन
Seoni police accused of hawala robbery: SDOP Pooja Pandey suspended, 9 personnel already suspended
पीएचक्यू भोपाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिसकर्मियों पर हवाला की 1.45 करोड़ रुपये की राशि लूटने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद SDOP पूजा पांडे को DGP कैलाश मकवाना ने तत्काल निलंबित कर दिया। चेकिंग के दौरान कार से बरामद नकदी का बड़ा हिस्सा गायब होने की शिकायत पर IG प्रमोद वर्मा ने 9 अन्य पुलिसवालों को भी सस्पेंड किया था और जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में निवेशक से 35.75 करोड़ की धोखाधड़ी: फर्जी शेयर और बंद खाते के चेक दे दिए, EOW ने दर्ज की FIR
विज्ञापन


सिवनी जिले के बंडोल थाना इलाके में 8 अक्टूबर 2025 की देर रात एक ऐसी घटना घटी, जिसने पुलिस विभाग की छवि पर ही सवाल खड़े कर दिए।  कटनी से महाराष्ट्र के जालना जा रही एक कार में हवाला की मोटी रकम होने की टिप मिली थी। NH-44 पर शीलादेही बायपास के पास SDOP पूजा पांडे की अगुवाई में बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम और उनकी टीम ने वाहन रोका। तलाशी में कार सवार सोहनलाल परमार और उनके साथी से करीब 1.45 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए, जो नागपुर ले जाए जा रहे थे। लेकिन इसके बाद का कांड चौंकाने वाला था। इस मामले में आरोप है कि पुलिसवालों ने ड्राइवर व साथियों को जमकर पीटा, धमकियां दीं और राशि का आधा से ज्यादा हिस्सा हड़प लिया। पीड़ितों का दावा है कि कुल 2.96 करोड़ रुपये थे, लेकिन सिर्फ आधे की ही जब्तगी दर्ज की गई। ड्राइवर को पीट-पीटकर भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: बच्चों को दी जाने वाली 5 दवाएं निकली खराब, एमपीएमसीसीएल ने 19 दवाओं को किया ब्लैकलिस्ट

अगले दिन 9 अक्टूबर को पीड़ितों ने सिवनी एसपी सुनील मेहता के पास शिकायत की। एसपी मेहता और जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया। आईजी वर्मा ने बंडोल टीआई अर्पित भैरम समेत 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। जांच के लिए एसएसपी आयुष गुप्ता को तीन दिनों में पूरी रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया गया। प्रारंभिक जांच में SDOP पूजा पांडे की भूमिका सबसे ज्यादा संदिग्ध पाई गई। चेकिंग उनके नेतृत्व में हुई थी। आईजी ने कहा कि पूरी रकम की सच्चाई जांच में ही सामने आएगी। इस मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस मुख्यालय ने कमान संभाली। DGP कैलाश मकवाना ने सख्ती दिखाते हुए SDOP पूजा पांडे के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी कर दिया। आदेश में स्पष्ट लिखा है: "8 अक्टूबर 2025 को NH-44 शीलादेही बायपास सिवनी में चेकिंग के दौरान बरामद राशि से जुड़े गंभीर कदाचार और प्रथम दृष्टया संदिग्ध व्यवहार के कारण तत्काल निलंबित किया जाता है। इस मामले में अब तक 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है, जिसमें पूजा पांडे भी शामिल हैं। निलंबन अवधि में उन्हें भोपाल के पुलिस मुख्यालय से जोड़ा गया है। 

ये भी पढ़ें- MP News: गिले-शिकवे को भूलकर 'यंग ब्रिगेड' को साथ ला रहे दिग्विजय सिंह, सिंघार के साथ बंद कमरे में की मीटिंग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed