{"_id":"6778f49c4e1ae3efae074392","slug":"selected-haj-applicants-have-to-deposit-the-second-installment-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: बढ़ी तारीख छह को हो जाएगी खत्म, चयनित हज आवेदकों को जमा करना है दूसरी किस्त, जानें कितना पैसा होगा जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: बढ़ी तारीख छह को हो जाएगी खत्म, चयनित हज आवेदकों को जमा करना है दूसरी किस्त, जानें कितना पैसा होगा जमा
Sat, 04 Jan 2025 02:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:13 PM IST
सार
MP: जून माह में होने वाले हज 2025 के लिए चयनित आवेदकों से हज कमेटी ऑफ इंडिया ने खर्च की दूसरी किस्त का तगादा किया है। इससे पहले एक किस्त पिछले माह जमा करा दी गई थी। 30 दिसंबर तक तय की गई दूसरी किस्त की अवधि को हज कमेटी ने 6 जनवरी तक बढ़ाया है।
विज्ञापन
हज हाउस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि हज-2025 के प्रतीक्षा सूची में चयनित हज यात्रियों द्वारा हज राशि की पहली एवं दूसरी किश्त के रूप में प्रति हज यात्री राशि रूपये 2,72,300/- जमा करने के लिए कहा गया है। साथ ही पूर्व से प्रोवीजनल चयनित हज यात्रियों हेतु शेष हज राशि की दूसरी किश्त के रूप में प्रति हज यात्रि राशि 1,42,000 रुपए जमा करने को कहा गया है। इसके लिए अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 जनवरी कर दी गई है।
विज्ञापन
यह दस्तावेज भी जमा होंगे
हज आवेदकों को 6 जनवरी तक आवश्यक रूप से राशि जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद उसकी पावती, हज आवेदन फार्म मय समस्त दस्तावेज, मूल अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की प्रति स्व-हस्ताक्षरित एवं मेडिकल स्क्रेनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट हज कमेटी कार्यालय में 8 जनवरी तक जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
हज ट्रेनर्स के चयन एवं ट्रेनिग के संबंध में
रफत वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया से प्राप्त जानकारी अनुसार हज यात्रियों को ट्रेनिंग देने के लिए चयन करने हेतु आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर से बढ़कार 4 जनवरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं/12वीं निर्धारित की गई है। इसी क्रम में ऐसे आवेदक जो कि आलिम/मुफ्ती की डिग्री रखते हो उनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण मानी जाएगी। आवेदक की आयु 25-60 वर्ष निर्धारित है। इसी क्रम में जारी परिपत्र क्रमांक 22 अनुसार लेख है कि ऐसे आवेदक जो कि पूर्व में ट्रेनिंग संबंधी पिछली उपलब्धियां बेहतर रखते हों उन्हें राज्य हज कमेटी द्वारा पूर्व में निर्धारित उपरोक्त आयु में पांच वर्ष की रियायत दी जाएगी। इस बारे में हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट hups://hajcommittee.gov.in या मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.mphajcommittee.com पर परिपत्र क्रमांक 21 एवं 22 (हज-2025) का कृपया अवलोकन करें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 0755-2530139 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
