{"_id":"6ac760497ff251165601f683","slug":"rpg-group-plans-big-mp-push-transmission-tyre-plants-and-it-investment-across-four-cities-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीजी ग्रुप का बड़ा प्लान: जबलपुर में ट्रांसमिशन, 3 शहरों में टायर प्लांट; उज्जैन में आईटी निवेश की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीजी ग्रुप का बड़ा प्लान: जबलपुर में ट्रांसमिशन, 3 शहरों में टायर प्लांट; उज्जैन में आईटी निवेश की तैयारी
Thu, 08 Oct 2026 02:50 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:50 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर आरपीजी समूह ने जबलपुर, रतलाम, सागर और उज्जैन में अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश पर रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात में ट्रांसमिशन, टायर निर्माण और आईटी क्षेत्र में संभावित परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव और आरपीजी समूह के अध्यक्ष हर्ष गोयनका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर संवाद' कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को आरपीजी समूह के अध्यक्ष हर्ष गोयनका से मुलाकात की। मुंबई में हुई बैठक में समूह की ओर से प्रदेश में विद्युत पारेषण, टायर निर्माण और आईटी क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जबलपुर, रतलाम, सागर और उज्जैन को संभावित निवेश स्थलों के तौर पर चर्चा में रखा गया।
ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम विवाद: बयान पर सवाल उठाने के बाद धमकी का दावा, साध्वी हर्षा बोलीं- मुझे डराने की कोशिश न करें
जबलपुर में ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट की संभावना
आरपीजी समूह ने जबलपुर में विद्युत पारेषण क्षेत्र में निवेश करने में रुचि दिखाई। बैठक में प्रदेश की औद्योगिक सुविधाओं, भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध कार्यबल के साथ निवेश के लिए राज्य की नीतियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: लाड़ली बहना योजना बंद कर दो, लेकिन गांव में परमाणु प्लांट मंजूर नहीं; रीवा में ग्रामीणों का विरोध तेज
तीन शहरों में टायर प्लांट पर विचार
टायर निर्माण इकाई के लिए रतलाम, सागर और जबलपुर के विकल्पों पर चर्चा हुई। समूह इन स्थानों पर औद्योगिक सुविधाओं, कच्चे माल की उपलब्धता और अन्य जरूरी संसाधनों का आकलन कर सकता है। इसके बाद संभावित परियोजना को लेकर आगे की प्रक्रिया तय होगी।
ये भी पढ़ें- एमपी में प्रमोशन पर सरकार सख्त: सभी विभागों को डीपीसी कराने के निर्देश, देरी पर जीएडी ने तय की समय-सीमा
उज्जैन के आईटी पार्क पर नजर
आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए उज्जैन के आईटी बिल्ट-अप पार्क की सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। समूह की टीम संभावित स्थानों का दौरा कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और व्यावसायिक संभावनाओं का आकलन करेगी। प्लग-एंड-प्ले सुविधा के कारण तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर आईटी गतिविधियां शुरू करने का विकल्प भी बैठक में सामने आया। बैठक में संभावित परियोजनाओं के लिए जमीन, जरूरी मंजूरियों और निवेशकों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। सरकार की एकल-खिड़की व्यवस्था के जरिए परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की बात कही गई। आरपीजी समूह के प्रमुख कारोबार में केईसी इंटरनेशनल, सिएट और जेनसार टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। समूह का मध्यप्रदेश से भी पुराना कारोबारी जुड़ाव है। केईसी इंटरनेशनल ने प्रदेश में विद्युत पारेषण से जुड़ी परियोजनाओं में काम किया है। अब समूह की ओर से नए क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाशने से प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ने की उम्मीद है।