फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Roads and drains have not been built yet in Bhopal's twenty-year-old Bajrang Nagar colony

MP News: भोपाल की 20 साल पुरानी बजरंग नगर कॉलोनी में अभी तक नहीं बन पाई सड़क और नाली, बरसात में रहवासी परेशान

Sat, 20 Jul 2024 07:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 20 Jul 2024 07:34 PM IST
सार

नरेला विधानसभा क्षेत्र की करीब बीस साल पुरानी बजरंग नगर कॉलोनी में रोड का निर्माण कार्य नहीं होने से बारिश में रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। इसकी शिकायत पार्षद से लेकर मंत्री तक की गई है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Roads and drains have not been built yet in Bhopal's twenty-year-old Bajrang Nagar colony
कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 20 साल पुरानी बजरंग नगर कॉलोनी में विधानसभा चुनाव के पहले रोड की स्वीकृति दी गई थी। वर्तमान विधायक और मंत्री विश्वास सारंग ने इसका भूमि पूजन भी कर लिया था, लेकिन अभी तक रोड का निर्माण कार्य शुरू शुरू नहीं हो सका है। ऐस में बारिश में लोगों को वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। कॉलोनीवासियों ने पार्षद से लेकर मंत्री विश्वास सारंग तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


20 साल पुरानी है कॉलोनी 
नरेला विधानसभा के अंतर्गत छः घरा करोंद क्षेत्र में की यह कॉलोनी 20 साल पुरानी है। यहां 100 से ज्यादा प्लॉट हैं, लेकिन कॉलोनी का अभी तक ठीक से विकास नहीं हो पाया है, जबकि यह भोपाल नगर निगम के अंतर्गत आती है। यहां के रहवासी सभी प्रकार के टैक्स भी भर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक मूलभूत सुविधा अभी तक मुहैया नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन



(चुनाव से पहले विधायक विश्वास सारंग ने किया था भूमिपूजन)

बरसात में बच्चों को स्कूल जाना हो रहा मुश्किल
रहवासी रोहित ने बताया कि नरेला विधानसभा के वार्ड क्रमांक 75 में बजरंग नगर, छः घरा  कॉलोनी रोड का भूमिपूजन विधानसभा चुनाव से पहले हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। कॉलोनी के 80-100 परिवार बहुत परेशान हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। हमने मंत्री जी और अधिकारियों से कई बार निर्माण कार्य शुरू करने का अनुरोध किया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। एयरपोर्ट और जेल रोड के पास होने के बाद भी यहां रोड नहीं बनी है। हम कई सालों से इसका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंदे पानी की निकासी में काफी समस्या
रहवासी पवन ने बताया कि इस कॉलोनी में रोड और नाली निर्माण नहीं है, जिससे हम सभी रहवासियों को अवागमन और गंदे पानी की निकासी में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसकी शिकायत पूर्व में वार्ड के पार्षद और नगर निगम जोन के अधिकारी को मौखिक रूप से की गई थी। लेकिन, आज तक संबंधित अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की गई।

जल्द शुरू होगा रोड निर्माण का कार्य 
वार्ड क्रमांक 75 की पार्षद रीता जगदीश विश्वकर्मा ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि रोड का भूमि पूजन विधानसभा चुनाव से पहले हुआ था। लेकिन, किसी कारण काम थोड़ा लेट हो गया है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। अभी हमने रोड में खोपर डलवा दी है। जैसे ही बरसात कम होगी काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमे खुद ही इसकी बहुत ज्यादा चिंता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed