फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Revised Admission Rules: Path to technical education made easier for Class 12 graduates; direct entry into the

बदला प्रवेश नियम: 12वीं पास युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा का रास्ता आसान, सीधे डिप्लोमा के दूसरे साल में प्रवेश

Wed, 02 Sep 2026 06:10 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 02 Sep 2026 06:10 PM IST
सार

12वीं पास विद्यार्थियों को अब पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश मिलेगा। 2026-27 से शुरू होने वाली लेटरल एंट्री सुविधा से विद्यार्थी दो साल में डिप्लोमा पूरा कर सकेंगे। रुक जाना नहीं योजना के सफल विद्यार्थियों को भी तकनीकी शिक्षा और करियर के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

विज्ञापन
Revised Admission Rules: Path to technical education made easier for Class 12 graduates; direct entry into the
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12वीं पास विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार की दिशा में नया अवसर शुरू होने जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी तीन साल के बजाय दो साल में डिप्लोमा पूरा कर सकेंगे। अभी पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से प्रवेश दिया जाता है। 10वीं के आधार पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को डिप्लोमा पूरा करने में तीन साल लगते हैं। वहीं, 12वीं पास विद्यार्थियों को लेटरल एंट्री के जरिए सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


रुक जाना नहीं के विद्यार्थियों पर भी फोकस
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल की प्राचार्य ने बताया कि 10वीं के आधार पर डिप्लोमा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को प्रथम और द्वितीय वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने पर 12वीं उत्तीर्ण के समकक्ष मान्यता दी गई है। महाविद्यालय अब रुक जाना नहीं योजना के तहत उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल करेगा। मोबाइल नंबर उपलब्ध होने पर संस्था विद्यार्थियों से संपर्क करेगी और उन्हें करियर मार्गदर्शन देगी। उनकी रुचि के अनुसार महाविद्यालय में संचालित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी देकर प्रवेश में भी सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीलिंग का विरोध: कोलार बंद, BMC की अर्थी निकाली, व्यापारी बोले-कार्रवाई नहीं रुकी तो परिवार संग करेंगे आत्मदाह
विज्ञापन
विज्ञापन



तकनीकी कौशल से रोजगार पर जोर
राज्य शासन का लक्ष्य 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों से जोड़कर तकनीकी कौशल में दक्ष बनाना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed