फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Retired Joint Director beat up doctor's daughter-in-law, woman was living with her in-laws

MP News: रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर ने डॉक्टर बहू को पीटा, पति से विवाद के बाद सास-ससुर के साथ रह रही थी महिला

Tue, 18 Apr 2023 07:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 07:42 AM IST
सार

महिला डॉक्टर का आरोप है कि बच्चों को तैयार करने को लेकर ससुर ने ताना माना, मैंने विरोध किया तो गाली देने लगे। इसक बाद हाथापाई करने के लिए उसकी तरफ आगे बढ़े तो उसने वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला, तो उसका मोबाइल छुड़ाकर पटक दिया।

विज्ञापन
Retired Joint Director beat up doctor's daughter-in-law, woman was living with her in-laws
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपने ससुर-सास के खिलाफ मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का मामला दर्ज कराया है। वहीं, ससुर ने भी बहू के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस दर्ज कराया है। अवधपुरी पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसके सास-ससुर उसे 14 साल से प्रताड़ित कर रहे हैं। पति से विवाद के कारण वह उनके साथ रहने आई तो मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


दीपा होम्स अवधपुरी में रहने वाली 39 वर्षीय डॉक्टर मीनाक्षी पटेल ने पुलिस को बताया कि उनके पति प्रदीप सिंह सोनभद्र स्थित अल्टाट्रेक कंपनी में सहायक प्रबंधक हैं। वे वर्तमान में उप स्वास्थ्य केंद्र दीपड़ी में पदस्थ हैं। उनकी शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई है। ससुर सत्यथान सिंह खनिज विभाग में संयुक्त संचालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। एक दिन पहले मामूली बात पर ससुर सत्यभान सिंह ने उनके साथ मारपीट की और जब वे घटना का वीडियो बनाने लगीं तो उन्होंने मेरा मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत करने के बाद अवधपुरी पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है
विज्ञापन


पति से विवाद के बाद भोपाल आई है पीड़िता
पीड़िता के अनुसार चार वर्ष पहले तक वह पति के साथ रहती थी। सास-ससुर उसे परेशान करते थे, इसलिए पति के साथ रहती थी। पति के रवैये से परेशान होकर वह भोपाल में सास-ससुर के साथ रहने आ गई। महिला का आरोप है कि पति से खटपट के चलते उसके सास-ससुर उससे नाराज रहते हैं और छोटी-छोटी बात पर उसे प्रताड़ित करने के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। महिला डॉक्टर का आरोप है कि बच्चों को तैयार करने को लेकर ससुर ने ताना माना, मैंने विरोध किया तो गाली देने लगे। इसक बाद हाथापाई करने के लिए उसकी तरफ आगे बढ़े तो उसने वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला, तो उसका मोबाइल छुड़ाकर पटक दिया। महिला ने कहा कि पति और सास-ससुर के रवैये से नाराज होकर ही उसने तीन वर्ष पहले एनएचएम के तहत डॉक्टर की नौकरी ज्वॉइन की है। नौकरी ज्वाॉइन करने के बाद से पूरा घर नाराज रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed