{"_id":"6aeb6e74df343992560e492f","slug":"retired-ias-officer-rakesh-agrawal-murder-accused-varun-kumar-shocking-confession-bhopal-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: पूछताछ में बेखौफ होकर जवाब दे रहा आरोपी, बोला- भागता नहीं तो अपराधी कैसे कहलाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: पूछताछ में बेखौफ होकर जवाब दे रहा आरोपी, बोला- भागता नहीं तो अपराधी कैसे कहलाता
Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
सार
भोपाल में पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले बयान दिए हैं। उसने अधिकारी के कथित रूखे व्यवहार को हत्या की वजह बताया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस आरोपी से सर्जिकल ब्लेड बरामद कराकर घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी।
विज्ञापन
मृतक राकेश अग्रवाल और केयरटेकर वरुण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी वरुण कुमार के बयानों ने पुलिस और आमजन को चौंका कर रख दिया है। हमीदिया अस्पताल में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने बेहद ठंडे दिमाग से जो खुलासे किए हैं, उसने उसकी कुंठित और आपराधिक मानसिकता को बेनकाब कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के सामने बेखौफ अंदाज में वरुण ने कहा, 'आईएएस एक ब्रांड है। उनका व्यवहार रूखा था, इसलिए मार दिया। जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने उससे पूछा कि वारदात के बाद जब उसे पता था कि पकड़ा जाएगा, तो वह भागा क्यों? इस पर वरुण का जवाब था तुरंत पकड़ा जाता तो कोई मुझे जान नहीं पाता। भागता नहीं तो क्रिमिनल कैसे कहलाता?
ये भी पढ़ें- रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: फरार केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार, हिरासत से भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली
विज्ञापन
आरोपी केयरटेकर ने बताया कि पूर्व आईएएस अधिकारी का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। पैर दबाने के दौरान वे ताना मारते थे कि 'तुम्हारे हाथ तो महिलाओं जैसे हैं।' इन बातों से कि कारण उसने सबक सिखाने का मन बना लिया था। वरुण को जेल जाने या सजा का कोई खौफ नहीं है। इसके जवाब में उसने कहा कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है और पिता ने तीसरी शादी कर ली है, इसलिए जब कोई अपना ही नहीं बचा, तो डर किस बात का।
घटना का रिक्रिएशन करेगी पुलिस
डॉक्टरों के मुताबिक शुक्रवार तक उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इसके बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर जाएगी, जहां हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड की बरामदगी और क्राइम सीन रिक्रिएट किया जाएगा।