फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Reshuffle in Mohan Cabinet: Cabinet Minister Ramniwas Rawat gets the department after 14 days, will handle the

MP News: रामनिवास रावत को 13 दिन बाद विभाग आवंटित, वन एवं पर्यावरण संभालेंगे, नागर का कद घटा

Sun, 21 Jul 2024 05:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 21 Jul 2024 05:22 PM IST
सार


राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को 13 दिन बाद विभाग का आवंटन कर दिया है। उनको वन  एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी राज्य सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। वन एवं पर्यावरण विभाग मंत्री नागर सिंह चौहान के पास थे। 

विज्ञापन
Reshuffle in Mohan Cabinet: Cabinet Minister Ramniwas Rawat gets the department after 14 days, will handle the
कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को मंत्री बनने के 13 दिन बाद रविवार को विभाग का आवंटन कर दिया गया। उनको वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 8 जुलाई को उनके कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी विभाग का आवंटन नहीं किया गया था। अभी तक वन व पर्यावरा विभाग नागर सिंह चौहान संभाल रहे थे। 

विज्ञापन


नागर सिंह चौहान के पास अब तीन में से एक अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ही बचा है। इसे कैबिनेट में उनके कद घटने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने रविवार को मंत्रिमंडल में इस बदलाव की अधिसूचना भी जारी कर दी। 
विज्ञापन


छह बार के विधायक हैं रावत 
बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में दिल्ली दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। वहां से हरि झंडी मिलने के बाद रावत को विभाग का आवंटन कर दिया गया। लोकसभा चुनाव के दौरान श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। छह बार के विधायक रावत इससे पहले भी कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। रावत को मंत्री पद की राज्यपाल को दो बार शपथ दिलाना पड़ी थी। पहले उन्होंने राज्यमंत्री बतौर शपथ ली, बाद में पता चला तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed