{"_id":"65b38ccf343457eb5b09bbaf","slug":"republic-day-jitu-patwari-hoisted-the-flag-at-the-state-congress-headquarters-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जीतू पटवारी ने किया ध्वजारोहण, बोले-सर्वधर्म समभाव संविधान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जीतू पटवारी ने किया ध्वजारोहण, बोले-सर्वधर्म समभाव संविधान का संदेश
Fri, 26 Jan 2024 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 26 Jan 2024 04:13 PM IST
सार
भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में सेवादल के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस पावन पर्व पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में सेवादल के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण किया। ध्वज को सलामी दी तथा वंदे मातरम, विजय विश्व तिरंगा प्यारा और जन-गण-मन का गायन हुआ। सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव एवं सेवादल द्वारा गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया।
पटवारी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए देश की संप्रभुता, अक्षुण्णता और भाईचारा बनाये रखने का संदेश दिया। कांग्रेसजनों ने परस्पर बधाई प्रेषित की। मिष्ठान्न वितरित किया गया। जीतू पटवारी के संदेश में कहा गया कि देश की संप्रभुता को एक संविधान की माला में पिरोकर गणतंत्र की स्थापना के 75 वें वर्ष पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इन 75 सालों में भारत ने दुनिया में अपने पुरुषार्थ का परचम फहराया है। हमारे महापुरुषों ने स्वतंत्रता दिलवाने और देश का एक विधान बनाने के साथ ही विकास के लिए जो रास्ता दिखायाए उसी से हमारे देश का वास्तविक नवनिर्माण हुआ है। आप सभी जानते हैं कि जब देश आजाद हुआ, तब देश की परिस्थितियां क्या थीं। आज फिर से चुनौती का समय है।
जीतू ने सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए कहा कि चुने हुए सैकड़ों सांसदों को संसद से बाहर कर बिना विमर्ष के कानून बनाए जा रहे हैं। बहुमत को जनमत के दमन का औजार बनाया जा रहा है। स्वतंत्र रूप से काम करने वाली संवैधानिक संस्थाएं पंगु बनाई जा रहीं हैं। मौलिक अधिकार चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। महंगाई आजीविका पर हमलावर है। बेरोजगारी से करोड़ों नौजवान विवशता का जीवन जी रहे हैं। आम नागरिक को गरीब बनाकर चंद हाथों में देश की पूंजी सीमित की जा रही है। सच यह है कि सर्व धर्म समभाव हमारे संविधान का मूल संदेश है। सभी धर्मों का आदर हमारी संस्कृति है। लेकिन अब देश में एक ऐसी विचारधारा को बढ़ाया जा रहा है। इसमें एक धर्म, एक पंथ, एक नेता को मजबूत करने की बात की जाती है।