{"_id":"617084437c53336c6945f66a","slug":"ramdas-athawale-to-expand-party-base-in-madhya-pradesh-think-of-alliance-with-bjp-in-next-state-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: अठावले करेंगे पार्टी का विस्तार, कहा- अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती है आरपीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: अठावले करेंगे पार्टी का विस्तार, कहा- अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती है आरपीआई
Thu, 21 Oct 2021 02:34 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:34 AM IST
सार
रामदास अठावले ने कहा कि गठबंधन से पहले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) मध्यप्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश करेगी। फिलहाल यह महाराष्ट्र से सटे कुछ इलाकों तक सीमित है। मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2023 में होना है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में अगला विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने भोपाल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि गठबंधन से पहले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) मध्यप्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश करेगी। फिलहाल यह महाराष्ट्र से सटे कुछ इलाकों तक सीमित है। मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2023 में होना है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में अठावले ने कहा कि मध्यप्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का विस्तार किया जा रहा है और इसके लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा, ‘मध्यप्रदेश में अभी तक हमारा जनाधार नहीं था। अब हम अपना जनाधार बढ़ाएंगे। अगर पार्टी अगले डेढ़ साल में मजबूत होती है, तो मैं अगला चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करूंगा।
विज्ञापन
अठावले ने कहा कि ‘मेरी पार्टी केंद्र में भाजपा के साथ है और भाजपा हमें मध्यप्रदेश में जरूर साथ लेकर चलेगी।’ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार में किसानों, दलितों एवं आदिवासियों के लिए अच्छे काम हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘मेरी पार्टी की मांग है कि दलितों एवं आदिवासियों के लिए पदोन्नति में भी आरक्षण होना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री चौहान के समक्ष इस विषय को रखूंगा और केंद्र में भी यह विषय रखने वाला हूं।’
