फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ramdas Athawale to expand party base in Madhya Pradesh think of alliance with BJP in next state polls

मध्यप्रदेश: अठावले करेंगे पार्टी का विस्तार, कहा- अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती है आरपीआई

Thu, 21 Oct 2021 02:34 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Oct 2021 02:34 AM IST
सार

रामदास अठावले ने कहा कि गठबंधन से पहले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) मध्यप्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश करेगी। फिलहाल यह महाराष्ट्र से सटे कुछ इलाकों तक सीमित है। मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2023 में होना है।

विज्ञापन
Ramdas Athawale to expand party base in Madhya Pradesh think of alliance with BJP in next state polls
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में अगला विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने भोपाल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि गठबंधन से पहले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) मध्यप्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश करेगी। फिलहाल यह महाराष्ट्र से सटे कुछ इलाकों तक सीमित है। मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2023 में होना है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में अठावले ने कहा कि मध्यप्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का विस्तार किया जा रहा है और इसके लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा, ‘मध्यप्रदेश में अभी तक हमारा जनाधार नहीं था। अब हम अपना जनाधार बढ़ाएंगे। अगर पार्टी अगले डेढ़ साल में मजबूत होती है, तो मैं अगला चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अठावले ने कहा कि ‘मेरी पार्टी केंद्र में भाजपा के साथ है और भाजपा हमें मध्यप्रदेश में जरूर साथ लेकर चलेगी।’ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार में किसानों, दलितों एवं आदिवासियों के लिए अच्छे काम हो रहे हैं।


उन्होंने कहा, ‘मेरी पार्टी की मांग है कि दलितों एवं आदिवासियों के लिए पदोन्नति में भी आरक्षण होना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री चौहान के समक्ष इस विषय को रखूंगा और केंद्र में भी यह विषय रखने वाला हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed