फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rainfall occurred in many districts including Gwalia, Rewa, Bhopal, 9 gates of Bargi Dam opened, relief from h

Mp weather: ग्वालियर, रीवा, भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, बरगी डैम के 9 गेट खुले, आगे भारी बारिश से राहत

Wed, 18 Sep 2024 08:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 18 Sep 2024 08:14 PM IST
सार

बुधवार को ग्वालियर, भिंड, रीवा समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल में करीब 5 बजे बारिश शुरू हो गई। जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोले गए हैं। अब नए सिस्टम के एक्टिव होने तक प्रदेश में हल्की बारिश, तेज धूप और छांव वाला मौसम रहेगा

विज्ञापन
Rainfall occurred in many districts including Gwalia, Rewa, Bhopal, 9 gates of Bargi Dam opened, relief from h
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश का एक्टिव सिस्टम से बुधवार को ग्वालियर भिंड रीवा समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद दोपहर के बाद करीब 5 बजे बारिश शुरू हो गई। इधर लगातार हो रही बारिश से जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम आगे बढ़ गया है। अब नए सिस्टम के एक्टिव होने तक प्रदेश में हल्की बारिश, तेज धूप और छांव वाला मौसम रहेगा।
विज्ञापन


रीवा, भिंड ग्वालियर के स्कूलों में रही छुट्टी
लगातार हो रही बारिश से रीवा भिंड ग्वालियर के कलेक्टर ने बुधवार को स्कूल में छुट्टी घोषित की थी। मंगलवार को हुई तेज बारिश से जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए हैं। सभी गेट बुधवार को 1.6 मीटर तक खोले गए हैं। ग्वालियर-भिंड में सुबह तेज बारिश हुई। वहीं तिघरा बांध के पांच गेट खोले गए हैं। इससे सांक नदी उफान पर है। नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है।टीकमगढ़ में भी रिमझिम पानी गिरा। 
विज्ञापन


प्रदेश में 10% ज्यादा बारिश दर्ज
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक 41 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से करीब 10% ज्यादा है। मंडला, सिवनी और श्योपुर ऐसे जिले हैं, जहां 50 इंच या इससे अधिक पानी गिर गया है। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि  लो प्रेशर एरिया  और मानसून ट्रफ की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। अब यह सिस्टम आगे बढ़ गया है। इससे बारिश की एक्टिविटी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। दूसरी ओर, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और अनूपपुर में तेज धूप निकलने के आसार हैं।


पिछले 24 घंटे में एक इंच से ज्यादा बारिश वाले जिले

जिला                     बारिश (इंच में)
रीवा                       4.1
ग्वालियर                 3.7
छतरपुर                  3.2
सीधी                      2.9
सतना                     2.5
सागर                     1.4
खजुराहो                 1.1

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed