{"_id":"6571b0e6d122ea8e660094c5","slug":"railway-news-impact-of-cyclonic-storm-ijtima-special-train-will-not-run-from-wadi-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: चक्रवाती तूफान का असर, वाडी से नहीं चलेगी इज्तिमा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: चक्रवाती तूफान का असर, वाडी से नहीं चलेगी इज्तिमा स्पेशल ट्रेन
Thu, 07 Dec 2023 05:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:19 PM IST
सार
इज्तिमा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। चेन्नई में चक्रवात के कारण ट्रेन को रद्द किया गया है। इटारसी स्टेशन पर किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
विस्तार
भोपाल में शुक्रवार से शुरू हो रहे इज्तिमा को लेकर वाडी से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। मध्य रेल द्वारा जारी सूचना के अनुसार चेन्नई में चक्रवात के कारण ट्रेन संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई नियमित ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन हुआ है।
बताया जा रहा है कि इन चक्रवात के चलते बनी परिस्थितियों में क्लास-वार कम बुकिंग और कोहरे के मौसम की स्थिति और अन्य तकनीकी कारणों के चलते परिचालन संबंधी रुकावट को देखते हुए ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें वाडी जंक्शन से भोपाल के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन 01331/01332 वाडी-भोपाल-वाडी स्पेशल ट्रेन को भी निरस्त किया गया है। अब यह गाड़ी भोपाल नहीं आएगी। बता दें इज्तिमा के लिए इसे खास तौर पर चलाया जा रहा था।
इटारसी स्टेशन पर चलाया गया किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान
इधर, इटारसी स्टेशन पर गुरुवार को किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल वाणिज्य प्रबन्धक पंकज कुमार दुबे की निगरानी में स्टेशन पर टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सके। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाए गए इस किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाली 26 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 268 यात्री पकड़े गए। जिनसे रुपये 1,83,115 बतौर किराया जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 272 यात्री भी पाए गए, जिनसे रुपये 1,34,290 बतौर जुर्माना किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे दो यात्रियों से रुपये 400 तथा गंदगी करते पाए गए दो यात्रियों से रुपये 300 वसूल किया गया।