फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Railway If you are planning trip then wait bit Vande Bharat will not go to Nizamuddin on 17th

Railway: यात्रा प्लान कर रहे हैं तो जरा ठहरिए, 17 को वंदे भारत नहीं जाएगी निजामुद्दीन, भोपाल एक्सप्रेस को राहत

Thu, 05 Sep 2024 01:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 01:56 PM IST
सार

पलवल स्टेशन पर प्री-नॉन और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रानी कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
Railway If you are planning trip then wait bit Vande Bharat will not go to Nizamuddin on 17th
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर रेलवे के पलवल रेलवे स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पलवल और न्यू पृथला (DFCC) यार्ड के बीच रेल संपर्क स्थापित करने के लिए किया जा रहा है। इस कारण पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं, जिनमें ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन, और शॉर्ट ओरिजनेट शामिल हैं।

विज्ञापन


रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 17 सितंबर को निरस्त रहेगी। रानी कमलापति स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस चलती रहेगी। 
विज्ञापन


यह ट्रेनें निरस्त रहेंगी 

  • महाकौशल एक्सप्रेस (12189/12190): जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन और वापसी की ट्रेनें 5 से 17 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेंगी (12 ट्रिप)।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (12121/12122): जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 6 से 16 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेगी (5 ट्रिप)।
  • जनशताब्दी एक्सप्रेस (12059/12060): कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेगी (12 ट्रिप)।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस (20171/20172): रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर 2024 को निरस्त रहेगी (1 ट्रिप)।
  • अन्य ट्रेनें: कोटा-मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस (20985/20986) और सोगरिया-नई दिल्ली (20451/20452) भी निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी।


आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें 
श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12191/12192): 5 से 17 सितंबर 2024 के बीच जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन मथुरा तक ही होगा। हजरत निजामुद्दीन से मथुरा के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

ट्रेनें जो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी 

  • जबलपुर–श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (11449/11450): 10, 17 सितंबर और 4, 11 सितंबर 2024 को वाया मथुरा–अलवर–रेवारी–रोहतक से चलेगी।
  • कोटा–श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (19803/19804): 7 और 14 सितंबर 2024 को वाया गंगापुरसिटी–दौसा–रेवारी–रोहतक से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed