फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rahul Gandhi's activity increases in MP: Coming for the second time in 40 days, raising the trumpet against th

MP में बढ़ी राहुल गांधी की सक्रियता: 40 दिन में दूसरी बार आ रहे, ट्रेड डील के खिलाफ बिगुल, चुनाव पर नजर?

Mon, 23 Feb 2026 08:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 23 Feb 2026 08:53 PM IST
सार

राहुल गांधी 40 दिन में दूसरी बार मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। 24 फरवरी को भोपाल में वे भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान सभा को संबोधित करेंगे, जिसे कांग्रेस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत बता रही है। उनके लगातार दौरों को 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति से भी जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi's activity increases in MP: Coming for the second time in 40 days, raising the trumpet against th
राहुल गांधी - फोटो : instagram/Rahul Gandhi

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी  महज 40 दिन के भीतर दूसरी बार मंगलवार को मध्य प्रदेश  पहुंच रहे हैं। इससे पहले वे 17 जनवरी को इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने आए थे। अब वे भोपाल में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किसान सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी इसे राष्ट्रीय स्तर के अभियान की शुरुआत बता रही है।
विज्ञापन


भोपाल से राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत
24 फरवरी को भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम में राहुल गांधी किसानों से संवाद करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि यह व्यापार समझौता किसानों और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह है। पार्टी का दावा है कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे और सरकार की नीतियों पर खुली चर्चा होगी। नेताओं का कहना है कि इसमें भारी जनसमर्थन देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


2028 विधानसभा चुनाव पर नजर?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का बार-बार मध्य प्रदेश आना 2028 के विधानसभा चुनाव की रणनीति से भी जुड़ा हो सकता है। कृषि प्रधान राज्य होने के कारण कांग्रेस यहां से किसान मुद्दों पर व्यापक संदेश देना चाहती है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने संगठनात्मक अभियानों की शुरुआत मध्य प्रदेश से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगरौली दौरे की अटकलें
हाल ही में सिंगरौली में वनों की कटाई और स्थानीय मुद्दों को लेकर किसानों ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सिंगरौली आने का आश्वासन दिया है। अब यह देखना होगा कि वे वहां कब पहुंचते हैं और स्थानीय समस्याओं को किस तरह उठाते हैं।

गुटबाजी पर भी नजर
राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चर्चा में है। उप नेता प्रतिपक्ष पद से हेमंत कटते के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हुई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कटारे के बीच मतभेदों की चर्चाएं भी सामने आई हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी संगठनात्मक समन्वय और रणनीति पर भी नेताओं से बातचीत कर सकते हैं। कुल मिलाकर, राहुल गांधी का यह दौरा केवल एक सभा तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे प्रदेश की सियासत और आने वाले चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-फरवरी में चौथी बार बदला मौसम, शिवपुरी में गिरे ओले, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी



यह डील देश के किसानों के लिए गंभीर खतरा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के किसानों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। यदि सस्ता विदेशी सोयाबीन, मक्का और कपास भारतीय बाजार में बड़े पैमाने पर पहुंचता है, तो इसका सीधा असर प्रदेश के मेहनतकश किसानों, कृषि मंडियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिना किसानों को विश्वास में लिए ऐसे समझौते कर रही है। सिंघार ने मांग की कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते से पहले किसानों के हितों की व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाले प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए।

यह भी पढ़ें-बड़े तालाब पर बढ़ा अतिक्रमण, सांसद की फटकार, अतिक्रमण हटाने अफसरों को एक हफ्ते की दी डेडलाइन

यह समझौता दबाव में किया गया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि केंद्र की सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किया गया व्यापार समझौता देश के किसानों के हितों के खिलाफ है। उनका आरोप है कि यह समझौता दबाव में किया गया और इससे किसानों की फसल, आय और भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सस्ता विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आने से प्रदेश के किसान और कृषि मंडियां प्रभावित होंगी। पटवारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और इस मुद्दे की सच्चाई गांव-गांव तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed