फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   QUEENS ON THE WHEEL: 25 female bike riders set out on a trip to tourist places, will give the message of women

QUEENS ON THE WHEEL: पर्यटन स्थलों के सफर पर निकलीं 25 महिला बाइक राइडर्स, महिला सुरक्षा का देंगी संदेश

Sat, 02 Mar 2024 02:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना का सुचारू संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
QUEENS ON THE WHEEL: 25 female bike riders set out on a trip to tourist places, will give the message of women
क्वीन्स ऑन द व्हील्स’ की शुरुआत, MPT अधिकारियों ने किया फ्लेग-ऑफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के बाइकिंग इवेंट "QUEENS ON THE WHEEL" का फ्लैग ऑफ शनिवार को मध्य प्रदेश जनजातिय संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) से हुआ। देशभर की 25 महिला बाइक राइडर्स मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों से गुजरते हुए 1400 किलोमीटर के रोमांचक सफर पर निकल पड़ीं। इसका समापन 08 मार्च (महिला दिवस) को वापस भोपाल लौटने पर होगा। इसमें हैदराबाद, भुवनेश्वर, मुंबई, पुणे, नागपुर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, देवास इत्यादि स्थलों की महिला राइडर्स मप्र जनजातीय संग्रहालय, भोपाल से सांची, चंदेरी, कुनो, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेंगी। पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों द्वारा फ़्लैग ऑफ कर महिला बाइकर्स को रवाना किया गया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना का सुचारू संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेल का उद्देश महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए मध्य प्रदेश को महिला यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और सशक्त गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने बताया कि राइडर्स इस दौरान मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और अदम्य वन्यक्षेत्रों का अनुभव करेंगे।  महिला बाइकर्स चंदेरी के पास प्राणपुर में विकसित किये गए देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज देखेंगी। ओरछा की राफटिंग एवं बेस्ट टूरिस्ट विलेज लाडपुरा खास का भ्रमण, कूनो नेशनल पार्क के पास विकसित कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट में लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव लेंगी। अन्य मुख्य आकर्षणों में ऐतिहासिक शहर ग्वालियर, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो और आदिवर्त राज्य संग्रहालय भी होगा। इस दौरान टूरिज्म विभाग से जॉइंट डायरेक्टर एडवेंचर डॉ. एस. के. श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर फाइनेंस वीरेंद्र खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा रूट 
02 मार्च- भोपाल-सांची-विदिशा-मुगावली-चंदेरी
03 मार्च- चंदेरी-शिवपुरी-पोहरी-कूनो
04 मार्च- कूनो-पोहरी-मोहना-ग्वालियर-मितावली-पढ़ावली-ग्वालियर
05 मार्च- ग्वालियर-दतिया-झांसी-ओरछा
06 मार्च- ओरछा-निवाड़ी-बमीठा-खजुराहो
07 मार्च- खजुराहो-छतरपुर-गुलगंज-बड़ा मलहरा बंडा- सागर
08 मार्च- सागर-राहतगढ़-ग्यारसपुर-विदिशा बायपास-सांची-भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed