{"_id":"68efce839b2251ff29070e83","slug":"protest-outside-union-ministers-bungalow-without-permission-fir-against-patwari-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3524927-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतू पटवारी पर FIR: बिना अनुमति शिवराज के बंगले के बाहर किया प्रदर्शन, मार्ग अवरुद्ध होने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतू पटवारी पर FIR: बिना अनुमति शिवराज के बंगले के बाहर किया प्रदर्शन, मार्ग अवरुद्ध होने पर केस दर्ज
Wed, 15 Oct 2025 10:40 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:40 PM IST
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मुकेश नायक सहित 25-30 लोगों पर टीटी नगर थाने में मामला दर्ज हुआ। पटवारी ने किसानों को उचित दाम न मिलने पर विरोध किया, जिससे मार्ग अवरुद्ध रहा। मामला जमानती धाराओं में दर्ज है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगले के बाहर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ टीटी नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण एक राहगीर ने दर्ज कराया है कि जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने 25-30 अन्य लोगों के साथ शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर बिना अनुमति प्रदर्शन किया और बीच सड़क पर प्रदर्शन करने के कारण लंबे समय तक मार्ग अवरूद्ध रहा। हालांकि, प्रकरण जमानती धाराओं में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सिवनी हवाला कांड: शिकायतकर्ता को बिना आदेश रिमांड पर रखा, हाईकोर्ट ने दिए आज पेश करने के निर्देश
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किसानों को सोयाबीन के उचित दाम नहीं मिलने का आरोप लगाकर कांग्रेस भाजपा सरकार और नेताओं की घेराबंदी कर रही है। भावांतर योजना के स्थान पर किसानों को सोयाबीन का पूरा भाव देने की मांग को लेकर पटवारी केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान के बंगले पहुंचे थे। यहां पर प्रदर्शन के बाद शिवराज सिंह बाहर निकले और पटवारी के साथ पांच किसानों को लेकर अपने निवास के अंदर चले गए। वहां से निकलने के बाद पटवारी ने मीडिया से कहा कि सोयाबीन के किसान परेशान हैं, सरकार किसानों की सुन नहीं रही है, इसलिए हमें केंद्रीय कृषि मंत्री के बंगले के बाहर तक आना पड़ा।
ये भी पढ़ें-करोड़ों का मालिक निकला सहायक प्रबंधक, ईओडब्ल्यू ने कई ठिकानों पर दी दबिश
उल्लेखनीय है कि पटवारी गेहूं की बोरी लेकर शिवराज सिंह चौहान के बंगले पहुंचे थे। गेट नहीं खुला तो गेहूं सड़क पर उलट दिया। सड़क पर गेहूं फैलाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सोयाबीन की बात करने गए और गेहूं लेकर पहुंचे, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी को किसानों की कोई चिंता नहीं है। पटवारी को रोकने के लिए पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो हल्की झड़प की स्थिति बन गई। पटवारी पर प्रकरण दर्ज होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।
