{"_id":"658e921d9de62ca7d00c4379","slug":"priest-community-expressed-objection-regarding-rap-song-insulting-religion-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: अश्लीलता परोसने वाले गायकों पर सनातनी नाराज, 'गलत कर्म' रैप में गाली के साथ लिया जा रहा महादेव का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: अश्लीलता परोसने वाले गायकों पर सनातनी नाराज, 'गलत कर्म' रैप में गाली के साथ लिया जा रहा महादेव का नाम
Fri, 29 Dec 2023 03:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 29 Dec 2023 03:13 PM IST
सार
पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि 'जब-जब सनातन धर्म के देवी-देवताओं का नाम अश्लीलता के साथ पिक्चरों में दिखाया जाएगा, हमारा विरोध रहेगा।
विज्ञापन
पंडित महेश पुजारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सनातन धर्म की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाला एक और रैप सांग बाजार में निकल पड़ा है, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने गाने पर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री से सनातन के अपमान को लेकर कानून बनाने की मांग की है। दसअसल इस फूहड़ गाने में कई अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। अश्लील शब्दों से भरे इस गाने में महादेव के नाम के साथ ही डमरू, त्रिशूल का भी प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने कहा कि सनातन बड़ा सरल धर्म है, इसलिए बार-बार इस प्रकार की टीका टिप्पणी और अश्लील हरकतें की जा रही हैं। हमने हमेशा ही सनातन की रक्षा करने के प्रयास किए हैं, लेकिन फिर भी कुछ विधर्मी समय-समय पर फिल्म ही नहीं बल्कि अपने गानों में भी भगवान के नाम का उपयोग अश्लील शब्दों के साथ कर भगवान का मजाक बनाने में लगे रहते हैं। हमने सदैव इसका विरोध किया है और आगे भी इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
डमरू, त्रिशूल और महादेव का अपमान
सोशल मीडिया पर इन दोनों एक रैप सॉन्ग गलत काम करे तेजी से वायरल हो रहा है जो की 3 मिनट 28 सेकंड का है और इस सॉन्ग में लगभग 2 मिनट तक अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। देखने वाली बात यह है कि अश्लीलता से भरे इस गाने में महादेव के नाम के साथ ही डमरू, त्रिशूल का भी प्रयोग किया गया है। जिस पर अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने गाने पर आपत्ति लेते हुए इस गाने से भगवान महादेव का नाम तुरंत हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
हम विरोध करते रहेंगे
पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि 'जब-जब सनातन धर्म के देवी-देवताओं का नाम अश्लीलता के साथ पिक्चरों में दिखाया जाएगा, हमारा विरोध रहेगा। भगवान के नाम के साथ अश्लील गाने बनाए जाएंगे, हम विरोध करते रहेंगे। प्रधानमंत्री से मांग है कि सनातन धर्म के लिए भी एक कानून बनाएं, जिससे इस तरह की बातें रोकी जा सकें। सजा का प्रावधान हो। ऐसे गायकों और फिल्म बनाने वालों को सजा मिल सके।
इस पर भी जता चुके हैं विरोध
याद रहे की पुजारी महासंघ के महासचिव व महाकाल मंदिर के पुजारी पं महेश शर्मा इस गाने के पहले भी ओ माई गॉड 2 और बादशाह के एक गाने पर कड़ा विरोध जाता चुके हैं। उनके द्वारा विरोध जताने के बाद रीपर बादशाह ने अपने एक गाने से भगवान का नाम हटाने के साथ ही सामूहिक रूप से माफी भी मांगी थी।
