फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Preparations for IAS transfer in MP: Changes will be made from ministry to field level, Chief Minister will so

MP में IAS तबादले की तैयारी: मंत्रालय से मैदानी स्तर तक होंगे बदलाव, मुख्यमंत्री जल्द देंगे हरी झंडी

Thu, 05 Jun 2025 10:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 Jun 2025 10:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। हाल ही में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, अब आईएएस अधिकारियों के तबादलों की तैयारी चल रही है। मंत्रालय से लेकर जिलों तक कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की जा सकती है।

विज्ञापन
Preparations for IAS transfer in MP: Changes will be made from ministry to field level, Chief Minister will so
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही प्रशासनिक अमले में फेरबदल करने जा रही है। गृह विभाग द्वारा हाल में किए गए आईपीएस तबादलों के बाद अब आईएएस अधिकारियों के तबादलों की तैयारी अंतिम चरण में है। यह बदलाव मंत्रालय स्तर से लेकर जिलों तक देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ बैठक कर तबादलों की सूची को अंतिम रूप देंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री बड़े पैमाने पर फेरबदल के मूड में नहीं हैं, लेकिन जिन पदों पर नियुक्तियां बेहद जरूरी हैं, वहां बदलाव जल्द किए जाएंगे। सचिव स्तर के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में भी फेरबदल संभव है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पुलिस की दबिश से गिरफ्तार हुए दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी, 150 कैमरे बने सबूत
विज्ञापन

 
दतिया जिले में कलेक्टर संदीप माकिन के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त है। वर्तमान में जिला पंचायत के सीईओ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, लेकिन जल्द ही नियमित नियुक्ति की संभावना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह और वरिष्ठ आईएएस संजीव कुमार झा की नई पदस्थापनाओं को लेकर भी निर्णय जल्द लिया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग जैसे बड़े और अहम विभाग में अब तक कोई स्थायी प्रमुख नहीं है। अब पूर्णकालिक अधिकारी को नियुक्त किया जा सकता है।  इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के  अधिकारियों की भी नवीन पदस्थापना की जा सकती है, खासकर उन जिलों में जहां प्रशासनिक गति प्रभावित है या कुशल नेतृत्व की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: उमरिया में सीएम का एलान, अटलजी की जन्म शताब्दी पर पूरे प्रदेश में होंगे किसान सम्म्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed