फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM's announcement in Umaria, farmers' conferences will be held across the state on Atalji's birth cen

MP News: उमरिया में सीएम का एलान, अटलजी की जन्म शताब्दी पर पूरे प्रदेश में होंगे किसान सम्म्मेलन

Wed, 04 Jun 2025 11:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 Jun 2025 11:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले के पाली में आयोजित राज्य स्तरीय पेसा महासम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को समर्पित वर्षभर किसान हितैषी आधुनिक मेले आयोजित करेगी। इस अवसर पर उन्होंने 53.85 करोड़ रुपये की लागत के 26 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया और जनजातीय सशक्तिकरण, कृषि विकास, जल संरक्षण और रोजगार सृजन को लेकर कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
MP News: CM's announcement in Umaria, farmers' conferences will be held across the state on Atalji's birth cen
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वर्षभर उन्हें समर्पित किसान हितैषी आधुनिक मेले प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लगाएगी। किसानों को खेती की नई तकनीक और उन्नत बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों के साथ-साथ उद्योग और निवेश को भी बढ़ा रहे हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात उमरिया जिले के पाली में ‘पेसा महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 14.71 करोड़ की लागत वाले चार कार्यों का भूमि-पूजन और 39.14 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जनजाति समुदाय को 2022 में पेसा एक्ट की सौगात मिली। इसके अंतर्गत कई प्रकार के विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश में 5300 से अधिक पंचायतों ने पेसा एक्ट के माध्यम से सहभागिता बढ़ाई है। प्रदेश के जनजाति बहुल 88 विकासखंडों के गरीब से गरीब व्यक्ति के परिवार में सवेरा आए, इसके लिए सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। सीएम ने कह कि साल 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। भोपाल में 12 से 14 अक्टूबर को भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित बड़ा आयोजन किया जाएगा और इससे पहले प्रदेश भर में गरीब, किसान और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन


किसानों और पशुपालकों को मिल रहा है लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश भर के पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। अन्नदाताओं को 5 रुपए में बिजली का कनेक्शन मिल रहा है। प्रदेश में 32 लाख किसानों के लिए सोलर पंप मात्र 10 प्रतिशत राशि पर मिलेगा। किसान अपने उपयोग के बाद सरकार को भी बिजली बेच सकेंगे। राज्य सरकार ने दुग्ध-उत्पादन बढ़ाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश का प्रदर्शन श्रेष्ठ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अभियान में खंडवा जिला देश भर में प्रथम आया है और प्रदेश को भी चौथा स्थान मिला है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां विरासिनी की पुण्य भूमि पाली स्थित सगरा तालाब में किए जा रहे जीर्णोध्दार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के किनारे आम का पौधा भी रोपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय पेसा महासम्मेलन में विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं का हितलाभ हितग्राहियों को वितरित किया।  इस अवसर पर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, बांधवगढ विधायक श्री शिव नारायण सिंह, पूर्व सांसद श्री ज्ञान सिंह, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed