{"_id":"684080e307496aaec00ce2e6","slug":"police-arrest-three-hawala-firing-accused-after-reviewing-150-cctv-footage-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पुलिस की दबिश से गिरफ्तार हुए दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी, 150 कैमरे बने सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पुलिस की दबिश से गिरफ्तार हुए दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी, 150 कैमरे बने सबूत
Wed, 04 Jun 2025 10:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:55 PM IST
सार
भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके में 2 से 3 मई की रात तीन युवक रायफल से हवाई फायरिंग करके लोगों में डर फैल गए। यह घटना एक सार्वजनिक जगह पर हुई, जिससे आसपास के लोग बहुत डर गए।
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में 2 से 3 मई की रात तीन युवकों ने रायफल से हवाई फायरिंग कर जनता में दहशत फैला दी थी। यह वारदात सार्वजनिक जगह पर हुई, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। इसके बाद अयोध्या नगर थाना पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की।
तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रायफल, कारतूस और एक स्कॉर्पियो कार जब्त की है। घटना के समय आरोपी इसी स्कॉर्पियो से मौके पर आए थे। गिरफ्तार आरोपी हैं – 20 वर्षीय अंशु सिंह गुर्जर (रतन कॉलोनी), 22 वर्षीय ऋषभ कुमार शर्मा (बी सेक्टर राजीव नगर), और 24 वर्षीय मोहित माहेश्वरी (शांति नगर निशातपुरा)।
यह भी पढ़ें: परिवहन अधिकारी रीना किराडे लोकायुक्त में फंसी, आवेदक को एजेंट के पास भेजा, उसने 10 हजार मांगे
विज्ञापन
अंशु बीएससी पास और ऑटो डीलिंग का कार्य करता है पुलिस ने बताया कि दो आरोपी प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि अंशु सिंह गुर्जर बीएससी पास है और ऑटो डीलिंग का काम करता है। सभी आरोपियों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।