फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pravashi Sammelan: शिवराज बोले- मेड इन इंडिया, डिजिटल इंडिया के साथ भारत PM के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा

Sun, 08 Jan 2023 09:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 Jan 2023 09:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नई संभावनाओं से भरा हुआ प्रदेश, मध्य प्रदेश प्रोग्रेसिव नीतियों के साथ अपने सभी प्रवासी भारतीयों का स्वागत करता है। हमने केवल दिल के दरवाजे नहीं खोले हैं, इंदौर के लोगों ने तो घरों के दरवाजे भी खोल दिए हैं।

विज्ञापन
Pravashi Sammelan: Shivraj said – India is becoming self-reliant under the leadership of PM with Men in India,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में रविवार को 17वें युवा भारतीय प्रवासी सम्मेलन का आगाज हो गया। कोरोना के बाद आयोजित प्रवासी सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज भारत के पास मेन इन इंडिया, डिजिटल इंडिया है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा है।

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नई संभावनाओं से भरा हुआ प्रदेश, मध्य प्रदेश प्रोग्रेसिव नीतियों के साथ अपने सभी प्रवासी भारतीयों का स्वागत करता है। हमने केवल दिल के दरवाजे नहीं खोले हैं, इंदौर के लोगों ने तो घरों के दरवाजे भी खोल दिए हैं। हम अपने अतिथियों के सत्कार में लगे हुए हैं और आनंदित हैं। मध्य प्रदेश ऐसा प्रदेश है जिसके पास बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर है, निवेश के लिए हमारे पास पर्याप्त जमीन की उपलब्धता है। हमारे पास 24 बाय 7 पावर है। हमारे पास पानी की कोई कमी नहीं है। हमारे पास स्किल्ड मैनपॉवर है। इसलिए उद्योगों के लिए सारी अनुकूल परिस्थितियां हैं।
 

Pravashi Sammelan: Shivraj said – India is becoming self-reliant under the leadership of PM with Men in India,
सीएम शिवराज सिंह चौहान आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा को नमन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की नीतियां इन्वेस्टर फ्रेंडली
आज मध्यप्रदेश की धरती पर टूरिज्म जैसे सेक्टर में भी मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट और अब तो चीता स्टेट भी है। 3 वर्ल्ड हेरिटेज है, 2 ज्योतिर्लिंग है, 11टाइगर रिजर्व है तो अनंत संभावनाएं मध्यप्रदेश में है। हमारी नीतियां इन्वेस्टर फ्रेंडली हैं इसलिए हमने निवेशकों को भी बुलाया है इस उम्मीद और विश्वास के साथ कि मध्यप्रदेश में तेजी से निवेश आएगा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
 
फिर से यूथ पॉलिसी बना रहे हैं 
भारतीय यूथ ने सारी दुनिया में अपने टैलेंट को दिखाया है। उसका उपयोग करने के लिए स्टार्टअप नीति हो, युवा नीति पहले से है लेकिन हम फिर से यूथ पॉलिसी बना रहे हैं। निवेश के अलग-अलग सेक्टर की नीति हो जिसमें हम युवाओं को प्रोत्साहित भी करते हैं, सुविधाएं भी देते हैं और अनेक प्रकार की छूट भी देते हैं और राहत भी दे ते हैं ताकि वह अपना उद्यम खड़ा कर सकें।
 

Pravashi Sammelan: Shivraj said – India is becoming self-reliant under the leadership of PM with Men in India,
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रवासी सम्मेलन का उदघाटन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
पीएम का संकल्प पूरा करना हैं
मध्य प्रदेश दोनों बाहें फैलाकर सबका स्वागत करता है। प्रधानमंत्री जी ने संकल्प लिया है, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का। आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का होना जरूरी है।
 
ओंकारेश्वर में एकात्म धाम बन रहा
सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर ने आपके अभिनंदन में पलक-पांवड़े बिछाए हैं। मैं एक बार फिर आप सबका हृदय से स्वागत करता हूं। उज्जैन में महाकाल महालोक बना, ओंकारेश्वर में हम एकात्म धाम बनाने जा रहे हैं। इसी के बारे में आपको बताया जाएगा। मैं बताना चाहता हूं कि आदिगुरु शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक रूप से एक रखा। उन्हें ओंकारेश्वर में गुरु मिले। भारत ये मानता है कि एक ही चेतना सभी में विराजमान है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pravashi Sammelan: Shivraj said – India is becoming self-reliant under the leadership of PM with Men in India,
हर एक आत्मा परमात्मा का अंश है। सीएम ने कहा कि हर एक आत्मा परमात्मा का अंश है। आदिगुरु शंकराचार्य ने - फोटो : अमर उजाला
हर एक आत्मा परमात्मा का अंश है।
सीएम ने कहा कि हर एक आत्मा परमात्मा का अंश है। आदिगुरु शंकराचार्य ने कहा कि हम सब एक हैं तो दूसरा कोई नहीं है। इस विचार को आदिगुरु शंकराचार्य ने अद्वैत वेदान्त के माध्यम से रखा। जब कोई भेद ही नहीं है, तो फिर किस बात का लड़ाई झगड़ा। एकात्म मानवदर्शन को नरेंद्र मोदी जी भारत में उतार रहे हैं। मैं हमारे मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री एस जयशंकर का अभिनंदन करता हूं और आपका एक बार फिर स्वागत करता हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed