फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Politics heated up in MP on the issue of Rahul Gandhi's caste in Parliament, Patwari replied to Anurag Thakur

MP NEWS : संसद में राहुल गांधी के जाति के मुद्दे पर एमपी में गरमाई सियासत, पटवारी ने अनुराग ठाकुर को दिया जवाब

Wed, 31 Jul 2024 04:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 31 Jul 2024 04:39 PM IST
सार

संसद में राहुल गांधी के जाति के मामले में एमपी में सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Politics heated up in MP on the issue of Rahul Gandhi's caste in Parliament, Patwari replied to Anurag Thakur
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा  लोकसभा में राहुल गांधी की जाति का मुद्दा उठाए जाने के बाद मध्य प्रदेश में भी सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर को जवाब दिया है।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी उन राहुल गांधी जी की जाति जानना चाहती हैं। जिनके परिवार का देश की आज़ादी की जंग में योगदान रहा और अपनी उम्र तक खपा दी, जिनकी दादी और पिता ने इस देश के लिए शहादत दी। 
विज्ञापन


पटवारी ने बताया क्यों करना चाहते हैं जातिगत जनगणना
पटवारी ने कहा कि हमारी पार्टी जातिगत जनगणना करना चाहती है,ताकि जिस जाति की जितनी हिस्सेदारी है उसको उतना अधिकार मिले। लेकिन बीजेपी के लोग लगातार जातिगत जनगणना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल अनुराग ठाकुर ने सदन में जो बयान दिया, उससे साफ है कि बीजेपी के लोग जातिगत जनगणना नहीं चाहते हैं और यही भाजपा की सोच है। मैं अनुराग ठाकुर को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भाजपा की सोच को देश के सामने रखा है। बीजेपी के लोग कुछ भी कहें लेकिन राहुल गांधी समाज के विभिन्न तबकों की आवाज लगातार उठाते रहेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने बोले- हां, मैं भारतीय हूं और आदिवासी हूं
मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मैं अपने सोशल साइड में लिखा कि हाँ, मैं भारतीय हूँ और आदिवासी हूँ, लेकिन मुझे नहीं पता कि हम कितने हैं, ये प्रश्न देश के हर समाज का है लेकिन #BJP जाति जनगणना से बचकर भागना क्यों चाहती है, जनता को इसका कारण तो बताए  प्रत्येक समाज और वर्ग को ये जानने का पूरा हक है कि देश की 140 करोड़ आबादी में उनकी हिस्सेदारी कितनी है!  यह इसलिए भी जरूरी है कि इस आंकड़े से ही सामाजिक व्यवस्थाओं के लिए संसाधन जुटाए जा सकते हैं!  लेकिन, BJP  की मंशा कुछ और ही है। वो हर मामले में राजनीति करने का बहाना ढूंढती रहती है , जो अनुराग ठाकुर जी के सवालों में देखा जा सकता है कांग्रेस जाति जनगणना के पक्ष में है, क्योंकि समाज के हर वर्ग को उसकी जनसंख्या का आंकड़ा पता होना चाहिए! यह विषय जाती का नहीं, अधिकार का है 

कांग्रेस  बाबा साहब अंबेडकर के संविधान में BJP की तरह ढोंग नहीं करते!

यह है पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में राहुल गांधी की  जाति पूछ ली। उन्होंने कहा जिसकी जाति का पता नहीं, वो गणना की बात करता है। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस अनुराग ठाकुर पर हमलावर हो गई है। जहां केंद्र में कांग्रेस नेता लगातार भाजपा पर हमलावर है वही मध्य प्रदेश में भी राहुल गांधी पर की गई इस टिप्पणी को लेकर नेता मुखर हो गए हैं।

राहुल गांधी का काम जाति के नाम पर लड़ाना- विश्वास सारंग
इधर जीतू पटवारी के बयान पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी का काम ही जाति के नाम पर लड़ाना है..वह चुनाव में 100 सीटें भी नहीं जीत पाए और सदन की गरिमा तोड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed