{"_id":"6113d0858ebc3e7955740cba","slug":"police-use-water-canons-to-dispers-protesting-indian-youth-congress-workers-and-filed-fir-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, एफआईआर भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, एफआईआर भी दर्ज
Wed, 11 Aug 2021 06:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 11 Aug 2021 06:58 PM IST
सार
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार को महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का सहारा लिया और एफआईआर भी दर्ज की है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंहगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और 100 से अधिक नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि ये एफआईआर आईपीसी की धारा 188 और सीआरपीसी की धारा 144 के तहत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Police have registered an FIR against Youth Congress chief Srinivas BV and more than 100 leaders and workers under Section 188 of IPC and Section 144 of CrPC in connection with their protest in Bhopal earlier today
— ANI (@ANI) August 11, 2021
विज्ञापन
