प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ बूथों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशभर के चुनिंदा बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल में रोड शो भी होने जा रहा है। प्रधानमंत्री का रोड शो टीन शेड से शुरू होगा जो न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहे से राजभवन होकर लाल परेड मैदान पहुंचेंगा। हालांकि रोड शो सिर्फ 350 मीटर का होगा, जिसमें प्रधानमंत्री खुले वाहन में सवार होंगे। 350 मीटर का यह रोड शो राजभवन से शुरू होगा जो पुलिस कंट्रोल रूम तक होगा।
इसके बाद प्रधानमंत्री लाल परेड मैदान के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को सुबह करीब दस बजे भोपाल पहुंच रहे हैं। राजा भोज विमानतल पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्क से शिवाजी नगर होकर टीन शेड के पास पहुंचेंगे, जहां से उनका भव्य रोड शो शुरू होगा। हालांकि मुख्य रोड शो सिर्फ 350 मीटर का होगा जो राजभवन से पुलिस कंट्रोल तक रहेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रोड शो के मार्ग का निरीक्षण करने के साथ मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सभा स्थल का भी निरीक्षण किया है।
2 of 2
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम प्रधानमंत्री मोदी के कटआउट लगाए गए है
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन भी पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भी पहुंचे। यहां उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अधिकारी थे। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजन स्थल का निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री मोदी इनॉगरल दो वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें दोनों ट्रेने प्लेटफॉर्म नंबर-1 और दो से रवाना होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से लाल परेड मैदान तक के पूरे मार्ग का निरीक्षण किया, जिस मार्ग से मोदी लाल परेड मैदान पहुुंचेंगे।